अयोध्या नगर में 17 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स:भोपाल में हाउसिंग बोर्ड सबसे बड़ा कॉम्पलेक्स बनाएगा; प्रोजेक्ट को मंजूरी

Updated on 16-07-2025 12:21 PM

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल के अयोध्या नगर में राजधानी का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (खेल मैदान) बनाएगा। 17 एकड़ में बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए मंडल की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। 17 एकड़ की इस जमीन पर पहले मोरम और गिट्टी की खदान थी। इस वजह से यहां एक बहुत बड़ा गड्‌ढा है और बाकी हिस्से पर बच्चे खेलते हैं।

इस पूरी जमीन को हाउसिंग बोर्ड स्पोर्ट्स सेंटर की तरह विकसित करेगा। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं बोर्ड के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहरों के विकास में खेल की गतिविधियों के लिए जगह शीर्ष प्राथमिकता में होनी चाहिए।

बोर्ड कमिश्नर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग एवं बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव ने चेयरमैन व बोर्ड सदस्यों को वार्षिक बजट सहित सभी मुद्दों से अवगत कराया।

जल्द आर्किटेक्ट नियुक्त करेंगे हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर डॉ. फटिंग ने बताया, इस प्रोजेक्ट के लिए हम जल्द ही आर्किटेक्ट की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी करेंगे। यहां क्रिकेट मैदान, स्वीमिंग पुल, बैडमिंटन कोर्ट सहित सभी प्रमुख स्पोर्ट के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

हुकुमचंद मिल सेंट्रल इंडिया का बेस्ट प्रोजेक्ट बनना चाहिए नगरीय प्रशासन मंत्री और हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजयवर्गीय ने हुकुमचंद मिल प्रोजेक्ट के रिव्यू में बोर्ड को निर्देश दिया कि यह सेंट्रल इंडिया का बेस्ट प्रोजेक्ट होना चाहिए। इस पूरे प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटना चाहिए।

हरियाली का ध्यान रखते हुए इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए औऱ ज्यादा घर बनाने की योजना पर काम किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.