100 एकड़ में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को नहीं मिल रही निर्माण एजेंसी

Updated on 15-12-2022 10:30 PM
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए निर्माण एजेंसी ही नहीं मिल पा रही है। इसके चलते विभाग को चौथी बार निविदा जारी करनी पड़ी है। इसमें खास बात यह है कि बिना निर्माण कार्य के ही इसकी लागत भी बढ़ गई है। पूर्व में नाथू बरखेड़ा में करीब 100 एकड़ जमीन पर बनने वाले स्टेडियम के लिए 103 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था।

अब यह बजट बढ़कर 108 करोड़ पहुंच गया है। इस मामले में अफसरों का कहना है कि डिजाइन बदलने के कारण लागत बढ़ रही है। वहीं, निर्माण के लिए एमपीआरडीसी विभाग पूर्व में तीन बार टेंडर निकाल चुका है, लेकिन सभी फेल हो गए। इसके चलते विभाग ने चौथी बार निविदा जारी करनी पड़ी है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए पूर्व में खेल विभाग को 50 एकड़ जमीन सौंपी गई थी। बाद में खेल विभाग के द्वारा 50 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग पर जिला प्रशासन से की गई थी। इसके बाद पास में ही ट्रिपल आईटी को आवंटित 50 एकड़ जमीन वापस लेकर विभाग को सौंप दी गई है। इसके बाद 100 एकड़ जमीन पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। विभाग ने टेंडर भी जारी किये, लेकिन एजेंसी ही आगे नहीं आई।

ऐसे चलेगी निर्माण प्रक्रिया

प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में निर्मित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं उपकरण पर लगभग 108 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। यह कार्य तीन चरणों में 18 माह में पूरे होंगे।

स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में लगभग 10 हजार क्षमता वाला फुटबाल स्टेडियम, 4 हजार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम, पार्किंग, इंटरनल एवं सर्विस मार्ग, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर पैनल, बाउंड्री वाल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि से लैस होगी। द्वितीय चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा तृतीय चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

जमीनों के आसपास हो रहे कब्जे

स्टेडियम बनने की घोषणा के बाद से ही जमीन के आसपास अवैध कब्जे शुरू हो गये थे। जो बढ़ते ही जा रहे हैं। बीच में कार्रवाई कर प्रशासन ने कुछ अतिक्रमण जमींदोज भी किये थे, लेकिन इसके बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक लोगों ने बेजा कब्जे कर लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.