सागर की खेल प्रतिभाओं को अवसर पैदा करेगी स्पोर्ट्स अकादमी: मंत्री भूपेंद्र सिंह
Updated on
28-05-2023 09:53 PM
सागर, 27 मई (हि.स.)। प्रदेश और केंद्र की सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। मध्यप्रदेश ने “खेलो इंडिया “ प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करके देश के स्तर पर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रदेश की रैंकिंग सुधारी है। यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सिटी स्टेडियम में ओलंपिया स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ करते हुए कही।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में खेल सुविधाओं के विकास में यह स्पोर्ट्स अकादमी शहर के खिलाड़ियों को बड़े अवसर लेकर आएगी। इस अकादमी का उद्देश्य सागर में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं सागर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने के लिए है। स्पोर्ट्स एकेडमी में शासन से मान्यता प्राप्त, जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री सिंह ने इस मौके कहा कि मंत्री के रूप में काम करने का अवसर देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर के द्रुत विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि सागर के विकास के लिए विभाग से जो भी मांग की जाती है उसके लिए फंड की कमी आड़े नहीं आती। स्मार्ट सिटी,नगरनिगम ने जब जो कहा उपलब्ध कराया है। अकादमी के संचालक संदीप कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। अजय व्यास ने अकादमी के कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन नवीन भट्ट ने किया। कार्यक्रम में निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नरेश यादव, नेवी जैन, सर्बजीत सिंह, लखन सिंह, सत्येंद्र सिंह बामोरा, रिशांक तिवारी, डा संतोष राय, जनपद अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजेंद्र दुबे, रानी अहिरवार, मोंटी यादव रूपेश यादव, सोमेश जड़िया, लक्ष्मण सिंह, अनीता रामू ठेकेदार, विशाल खटीक, गुड्डा खटीक, सूरज घोसी ,निर्भय घोसी, अनूप उर्मिल सहित सागर की खेल प्रतिभाएं व ओलंपिया स्पोटर्स एकेडमी के कोच उपस्थित थे।
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…