स्पाइसजेट ने 10 विमानों के लिए लीज समझौते को दिया अंतिम रूप, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाया कदम

Updated on 14-03-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। गर्मियों के दौरान आमतौर पर लोग छुट्टियों पर जाते हैं। इस दौरान हवाई यात्राएं बढ़ जाती हैं। फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में उछाल आ जाता है। यात्रियों की इसी मांग को देखते हुए स्पाइसजेट (SpiceJet) ने कदम उठाए हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्पाइसजेट ने पीक ट्रैवल सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए स्पाइसजेट ने 10 विमानों के लिए लीज समझौतों को अंतिम रूप दिया है। यह कदम एयरलाइन की क्षमता को 10 फीसदी तक बढ़ा देगा। इससे एयरलाइन ज्यादा यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। स्पाइसजेट यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उसके पास पर्याप्त विमान हों।
एयरलाइन ने कहा है कि वह अगले कुछ महीनों में इन 10 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करेगी। इन विमानों का इस्तेमाल भारत के विभिन्न शहरों के बीच नई उड़ानों को शुरू करने और मौजूदा उड़ानों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए किया जाएगा। हालिया सेटलमेंट एग्रीमेंट्स के तहत स्पाइसजेट को तीन एयरफ्रेम हासिल हुए हैं। इससे उसके बेड़े की क्षमताओं को और मजबूती मिली है। इन समझौतों के परिणामस्वरूप एयरलाइन को 685 करोड़ रुपये की बचत भी हुई है।

अभी हाल ही में स्पाइसजेट ने विमान लीजिंग फर्म क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ 93 करोड़ रुपये के विवाद को सुलझा लिया है। इसके परिणामस्वरूप एयरलाइन को एक एयरफ्रेम और एक इंजन का हस्तांतरण हुआ है। वहीं स्पाइसजेट ने Echelon आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ ₹413 करोड़ के विवाद के सफल समाधान की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.