
रेलवे ने होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने होली त्योहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के रानी कमलापति से प्रस्थान कर नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02155 रानीकमलापति से दानापुर सुपरफ़ास्ट स्पेशल ट्रेन 5 मार्च एवं 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से 14.20 बजे रवाना होगी। ये गाड़ी नर्मदापुरम 15.20 बजे, इटारसी 15.50 बजे,पिपरिया 16.53 बजे, नरसिंहपुर 17.58 बजे, जबलपुर 19.55 बजे, सिहोरा रोड 20:38 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे तथा सतना रात्रि 22:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन प्रयागराज छिवकी रात 01:50 बजे और सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02156 दानापुर से रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन 6 मार्च एवं 18 मार्च को दानापुर स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी 17:40 बजे, सतना 21:00 बजे, मैहर 21:30 बजे, कटनी 22:40 बजे, सिहोरा रोड 23:24 बजे अगले दिन जबलपुर 00:10 बजे,नरसिंहपुर 01.22 बजे,पिपरिया 02.23 बजे, इटारसी जं 04.00 बजे, नर्मदापुरम 04.33 बजे और 05.50 बजे रानीकमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 एलडब्ल्यूआरआरएम एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे ।
इन स्टेशनों पर स्टॉपेज
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी,पिपरिया, नरसिंहपुर,जबलपुर, सिहोरा रोड,कटनी, मैहर,सतना,मानिकपुर, शंकरगढ़,प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।