ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में महमानों के लिए खास परफॉर्मेंस:बड़े तालाब पर हुई प्रैक्टिस, 100 से अधिक बोट्स करेंगी प्रदर्शन

Updated on 23-02-2025 01:14 PM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भोपाल का ऐतिहासिक बड़ा तालाब वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक प्रदर्शन से जगमगाएगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 23, 24 और 25 फरवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे देश-विदेश से आए डेलिगेट्स मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

इसी बीच, रविवार सुबह इन खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, जिसमें सेलिंग, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग शामिल है।

समिट के दौरान बड़े तालाब में सेलिंग बोट्स पर भव्य बैनर लगाकर डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। यह अनूठा आयोजन वीआईपी रोड और ब्रिज से देखा जा सकेगा। इस दौरान सेलिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग और कैनो सलालम जैसी जलक्रीड़ाएं मुख्य आकर्षण होंगी। साथ ही, बोट क्लब को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिससे भोपाल की खूबसूरती और निखरेगी।

100 से अधिक बोट्स दिखाएंगी दमदार प्रदर्शन

मंत्री सारंग ने जानकारी दी कि 23 से 25 फरवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक वाटर स्पोर्ट्स शो आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब भोपाल की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर है, और इस आयोजन से इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। यह शो न केवल भोपाल के सौंदर्य को निखारेगा, बल्कि निवेशकों को भी आकर्षित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.