पीएमवाय (शहरी) के लंबित प्रकरणों को निराकृत करने 7 से 22 जून तक चलेगा विशेष अभियान

Updated on 07-06-2023 06:16 PM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफल क्रियान्वयन के बेमिसाल 8 वर्ष 25 जून 2023 को पूरे होने जा रहे हैंI योजना की 8वीं वर्षगाँठ के पूर्व नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा योजना में लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के लिए 7 से 22 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान में समस्त परियोजनाओं में वर्तमान में लंबित एमआईएस अटैचमेंट, प्रथम स्तर/यूनिक की जियो टैगिंग, प्रथम किस्त के विरुद्ध अप्रारंभ आवास एवं अपूर्ण आवासों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समस्त नगरीय निकायों को इस विशेष अभियान के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के साथ दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

निकाय स्तर पर लंबित प्रकारणों के मान से दल गठित किये जायेंगे। दलों द्वारा पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों को एकत्र कर उनका निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही प्रतिदिन एमआईएस अटेचमेंट और यूनिक स्तर की जियो टैंगिंग का कार्य होगा। इस विशेष अभियान में समस्त लंबित कार्यों का निराकरण कर योजना में गति लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि योजना में अब तक 9 लाख 50 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए किये गये हैं। इनमें से 6 लाख 50 हजार से अधिक आवासों का कार्य पूरा कर लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.