10 अक्टूबर से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान

Updated on 24-09-2022 05:04 PM
 नए मतदाताओं को जोड़ने ले लिए मध्यप्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 अक्टूबर 2022 से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये अभियान 10 दिन यानी 20 अक्टूबर तक चलेगा।

नए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ये खासतौर पर ये अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत सभी संस्थानों में युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बीएलओ की टीम जाएगी। इसके लिए बीएलओ की टीम का गठन किया जाएगा। जिन छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनका नाम वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा जाएगा।

इस दस दिवसीय विशेष अभियान में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए हर शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरुकता पोस्टर लगाए जाएंगे। मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, उनका नाम नंबर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाएगा। हर हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर का नाम व मोबाइल नंबर संस्थानों में सुरक्षित स्थानों पर लिखा जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन नोडल अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.