स्कूली बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) हेतु विशेष अभियान जारी

Updated on 01-03-2026 01:04 PM

दुर्ग । कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आधार कार्ड के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के डेटा अपडेशन के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (मेन्डेटरी बायोमेट्रिक अपडेट -एमबीयू) अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले में कुल 23,905 मामले लंबित हैं, जिन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले चार महीनों से विभिन्न स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक बच्चों का सफलतापूर्वक बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है।

इस अभियान की समग्र प्रगति आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक जिले में कुल 1,549 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से 52,742 बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 495 नए आधार कार्ड बनाए गए हैं और 7,047 अन्य आधार सुधार (अदर अपडेशन) के कार्य भी संपन्न किए गए हैं। फरवरी माह की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी 2026 से पुनः शुरू हुए विशेष शिविरों के जरिए अब तक 4,871 बच्चों का एम.बी.यू. और 339 बच्चों का आधार अपडेट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 31 मार्च 2026 तक जिले के कुल 410 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शिविर लगाने की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है, किंतु भविष्य में इस प्रक्रिया के लिए शुल्क निर्धारित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आधार नियमों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे को दो बार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होता है-पहली बार 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर और दूसरी बार 15 वर्ष की आयु होने पर। यह एक सतत प्रक्रिया है जो पहचान की सटीकता बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.