सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड की सीरिज खुली, क्या आपको निवेश करन चाहिए? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Updated on 19-12-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: RBI की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना 2023-24 सीरीज-3 निवेश के लिए 18-22 दिसंबर, 2023 के दौरान खुली रहेगी। चूंकि गोल्ड की कीमतों में उछाल के समय यह सीरिज आई है, ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर मार्केट रेट से भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार और सुरक्षित मौका है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल के कमोडिटी हेड किशोर नारने कहते हैं, 'गोल्ड की कीमतों में 2023 में 10-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चुनौतीपूर्ण हाई-इंटरेस्ट रेट के माहौल के बावजूद गोल्ड की चाल सभी को हैरत में डाल रही है। चूंकि SGB में निवेश करना आसान है और उस पर सालाना ब्याज भी मिलता है, ऐसे मे गोल्ड में निवेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।'
    IBJA के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि RBI ने इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 6199 रुपये तय किया है। 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 61990 रुपये चुकाने होंगे। ये कीमत भाव बाजार कीमत से काफी कम है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये का अतिरिक्त छूट मिलता है। इसमें लॉक इन 8 साल का है।

    फाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी का कहना है कि गोल्ड में निवेश कुल पोर्टफोलियो का 20 पर्सेंट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 8 साल की मैच्योरिटी वाले इन सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड क जब आप बेचते हैं तो आपको सोने के उस समय के रेट के हिसाब से रिटर्न मिलता है।

    कहां से खरीदें: इसे शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों - NSE, BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं।

    कितना खरीद सकते हैं: 
    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत कोई भी इंडिविजुअल 1 ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलो तक सोना खरीद सकते हैं तो वहीं एक ट्रस्ट अधिकतम 20 किलो गोल्ड में निवेश कर सकती है।

    क्या है ये बॉन्ड: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकार के गोल्ड बॉन्ड में निवेश की योजना है, जिसे आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है। यहां निवेश करने पर आपको 2.50 फीसदी का सालाना ब्याज भी मिलता है। इसमें निवेश के लिए आपके पास पैन कार्ड, डीमैट अकाउंट होना चाहिए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
    Advt.