किम जोंग की हत्या की साजिश कर रहा साउथ कोरिया रिपोर्ट में खुलासा- अमेरिका मदद कर रहा

Updated on 01-01-2024 02:07 PM

साउथ कोरिया की सेना नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की तैयारी कर रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक साउथ कोरिया ने स्वीकार किया कि उसकी सेना उत्तर कोरिया के किम जोंग उन की संभावित हत्या के लिए सक्रिय रूप से 'हत्या अभ्यास' (डिकैपिटेशन ड्रिल) कर रही है।

साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- नॉर्थ कोरिया का सामना करने के लिए तानाशाह की हत्या एक ऑप्शन है। इसके लिए हमारी सेना ड्रिल कर रही है। इसके अलावा परमाणु हथियारों की तैनाती को भी ऑप्शन में रखा गया है। इसकी तैयारी भी की जा रही है। 'हत्या अभ्यास' में अमेरिकी सेना भी हमारा साथ दे रही है।

दरअसल, 31 दिसंबर को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 2024 के लिए अपना एक प्लान बताया था। इसके तहत नॉर्थ कोरिया 2024 में 3 और जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। नॉर्थ कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया 2024 में और परमाणु हथियार भी बनाएगा। यह खबर सामने आने के बाद साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्ट ने बयान जारी किया।

डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'हत्या अभ्यास' पर खुलकर चर्चा करना संभव नहीं
साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- तानाशाह की हत्या के बारे में खुलकर बात करना संभव नहीं है पर हमारी सेना इसकी ट्रेनिंग कर रही है। इनमें हवाई युद्धाभ्यास, प्रमुख सुविधाओं पर छापे और इनडोर मॉप-अप की तैयारियां की जा रही हैं। US आर्मी स्पेशल फोर्स और हमारी सेना ने दिसंबर में भी ड्रिल की थी।

साउथ कोरिया का साथ क्यों दे रहा अमेरिका
नॉर्थ कोरिया ने मार्च 2023 में पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया को दिखाए थे।​​​​​​ ​नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को हवासैन-31 नाम दिया है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है। यही वजह है कि अमेरिका, साउथ कोरिया का साथ दे रहा है।

तानाशाह को मारना आसान नहीं
BBC के मुताबिक किम जोंग उन के पास प्राइवेट बख्तरबंद ट्रेन है। इसमें 20 बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी हैं। इससे ट्रेन और भारी होती है, जिसका असर उसकी स्पीड पर भी पड़ता है। वो 59 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा तेज नहीं चल पाती है।

इस ट्रेन को 1949 में किम के दादा किम इल संग को स्टालिन ने गिफ्ट किया था। ये कई डिब्बों वाली इंटर-कनेक्टेड ट्रेन है। जब भी किम उत्तर कोरिया या चीन की यात्रा करते हैं तो उनका सारा लाव-लश्कर इसी ट्रेन में उनके साथ होता है।

हालांकि, इस ट्रेन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस ट्रेन में ट्रैवल कर चुके पुराने अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में एक कॉन्फ्रेंस रूम भी है, जहां किम जोंग काम कर सकते हैं। NK न्यूज ने रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में फ्रेंच वाइन के केस हैं। साथ ही खाने के लिए जिंदा लॉब्स्टर रखे जाते हैं।

नॉर्थ कोरिया तेजी से बढ़ा रहा मिलिट्री बिल्डअप
नॉर्थ कोरिया अपने मिलिट्री बिल्डअप को तेजी से बढ़ा रहा है। बीते दिनों नॉर्थ कोरिया ने कई सारे मिसाइल टेस्ट किए हैं। इनमें एक नई प्रकार की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल, हाइपरसोनिक मिसाइल और परमाणु मिसाइल लॉन्च शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.