साउथ अफ्रीकी बॉलर नॉर्त्या को बैक इंजुरी:चैंपियंस ट्रॉफी से हटे, जेराल्ड कूट्जी हो सकते हैं रिप्लेसमेंट

Updated on 16-01-2025 04:56 PM

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या बैक इंजरी की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल जून में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नॉर्त्या का सोमवार दोपहर को स्कैन किया गया था और 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए उनके समय पर ठीक होने की उम्मीद नहीं है।

नॉर्त्या पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे

नॉर्त्या पाकिस्तान में फरवरी में वनडे की होने वाले ट्राई सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। वहीं नेट पर उनके पैर की अंगुली में चोट लग गई। उसके बाद से वह SA20 लीग में भी प्रिटोरिया कैपिटल्स से एक भी मैच नहीं खेल पाए। उन्हें साउथ अफ्रीका के टी-20 टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए उनका रिप्लेसमेंट जारी करेगा।

जेराल्ड कूट्जी को मिल सकता है मौका 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एनरिक नॉर्त्या की जगह पर जेराल्ड कूट्जी को मौका मिल सकता है। कूट्जी SA20 लीग में चोट के बाद वापसी की है। उन्हें पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ डरबन टेस्ट के दौरान कमर में चोट लग गई थी।

साउथ अफ्रीका के व्हाइट-बॉल कोच रॉब वाल्टर, जो टीम के चयनकर्ता भी हैं उन्होंने बताया कि टीम चयन के दौरान नॉर्त्या को कूट्जी से ज्यादा अनुभव होने के कारण प्राथमिकता दी गई थी।

पिछले 6 ICC इवेंट में तीसरी बार बाहर हुए हैं नॉर्त्या 

पिछले छह ICC इवेंट में यह तीसरी बार है जब नॉर्त्या चोट के कारण बाहर हुए हैं और ये सभी वनडे टूर्नामेंट हैं। उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में खेलना था, लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनका अंगूठा टूट गया, फिर पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण 2023 वर्ल्ड कप से चूक गए और अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं। नॉर्त्या ने तीनों टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं। वह 2021, 2022 और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए उपलब्ध रहे। उन्होंने सितंबर 2023 से वनडे और मार्च 2023 से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।

इस सीजन में साउथ अफ्रीका के 6 तेज गेंदबाजों को लगी चोट 

इस सीजन में साउथ अफ्रीका को तेज गेंदबाजों की चोटों का सामना करना पड़ा। उसके 6 गेंदबाज चोटिल होने की वजह से कई मैचों में नहीं खेल सके। नॉर्त्या के अलावा गेराल्ड कोएट्जी, लुंगी एनगिडी (दोनों कमर) और वियान मुल्डर (टूटी हुई उंगली) चोट की वजह से कई मैचों में नहीं खेल सके। अब ये तीनों खेलने के लिए वापस आ गए हैं, लेकिन नांद्रे बर्गर (पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर) और लिजाद विलियम्स (घुटने) बाकी सीजन के लिए बाहर हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.