76 लोगों की जान लेने वाला साउथ अफ्रीकी आरोपी गिरफ्तार

Updated on 25-01-2024 12:25 PM

तारीख- 31 अगस्त 2023, जगह- साउथ अफ्रीका का जोहानसबर्ग शहर। देर रात एक 5 मंजिला इमारत में आग लग जाती है। बिल्डिंग में रहने वाले 12 बच्चों समेत 76 लोगों की मौत हो जाती है। 80 लोग घायल होते हैं। आग लगने की वजह सामने नहीं आती है। पुलिस जांच शुरू करती है। हादसे के 4 महीने बाद 24 जनवरी 2024 को मामला सुलझता है।

पुलिस ने साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक हादसों में एक कहे जाने इस मामले में भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला है कि इमारत में आग उसकी वजह से लगी। उस पर 76 लोगों की जान लेने के लिए मर्डर चार्ज लगाए गए हैं। जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट उसे सजा सुनाएगी।

आरोपी का कबूलनामा...
साउथ अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक 29 साल के आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने गुनाह कबूला।

उसने कहा- मैं बिल्डिंग में रहता था। मुझे ड्रग्स की लत थी। मैं अकसर ड्रग्स लेता था। इस दौरान एक ड्रग डीलर से मेरी दोस्ती हुई। उसके कहने पर 31 अगस्त 2023 को मैंने अपने घर में एक शख्स की हत्या की थी। उसका गला दबा दिया था।

जब वो मर गया तो उसके शव को ठिकाने लगाने के बारे में सोच रहा था। दिमाग में आया की शव को जला देते हैं। इसलिए शव को बेसमेंट में लेकर गया। शव पर पेट्रोल डाला और उसमें आग लगा दी। मैं वहां से चला गया। मैं जानता था कि बिल्डिंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है फिर भी बेसमेंट में शव को जलाया। इस कारण पूरी इमारत में आग फैल गई।

बिल्डिंग के इमरजेंसी एग्जिट बंद थे
पुलिस ने कहा- हादसे के फौरन बाद हमने जांच शुरू कर दी थी। जली हुई इमारत में छानबीन के दौरान हमें पता चला था कि बिल्डिंग के इमरजेंसी एग्जिट खराब थे। इमरजेंसी के दौरान होने वाले दरवाजों और खिड़कियों पर ताले लगे थे। लोग इसे खुले नहीं सके इसलिए इमारत के अंदर ही जलकर उनकी मौत हो गई।

इमारत में गरीब लोग रह रहे थे
जोहानसबर्ग की जिस इमारत में आग लगी उसमें ज्यादातर बेघर और गरीब लोग रह रहे थे। साउथ अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक यहां कई इमारतों पर लोकल दबंगों का कब्जा है। वो इन्हें किराए पर गरीब या दूसरे देशों से भागकर आए अवैध प्रवासियों को रहने के लिए दे देते हैं। आरोपी ने बताया कि इस इमारत में रह रहे लोग कई तरह की क्रिमिनल एक्टिविटीज में लिप्त थे और ड्रग्स डीलिंग करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.