साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप की सबसे मूर्ख टीम, माइकल वॉन ने बड़ी बात कह दी

Updated on 13-03-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ हो। भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी खराब था। अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम का बाहर होना तय हो जाता। वेस्टइंडीज की टीम टेबल में भारत से नीचे थे लेकिन उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर था।

माइकल वॉन ने सबसे मूर्ख टीम बताया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2026 का सबसे मूर्ख टीम बताया है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसकी वजह से भारत नॉकआउट में पहुंच गया। वॉन ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं, मुझे लगता है कौन इस टूर्नामेंट की सबसे मूर्ख टीम है? साउथ अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका सुपर-8 में वेस्टइंडीज से हार जाता तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया होता। मैं बस इतना कह रहा हूं- अगर उन्होंने उन्हें रास्ते से हटा दिया होता, तो वह जो तूफान आ रहा था, वह रुक गया होता।'
वॉन ने आगे कहा- वह मैच जीतकर उन्होंने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, फिर क्वार्टरफाइनल जैसे मैच में वेस्टइंडीज को और फिर इंग्लैंड को। दक्षिण अफ्रीका को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना था और उन्होंने उस मैच के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को आराम भी दिया।

बेस्ट टीम को बाहर करना जरूरी

माइकल वॉन के अनुसार अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो बेस्ट टीम को किसी भी तरह बाहर करना होगा। उन्होंने कहा- देखिए, ऐसी चीजें होनी नहीं चाहिए और आम तौर पर होती भी नहीं हैं। मैं तो बस इतना कह रहा हूं कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे अच्छी टीम को शुरू में ही बाहर कर दिया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.