साउथ अफ्रीका कर चुका अफगान वाली गलती, कैलकुलेशन की गड़बड़ी ने वर्ल्ड कप से कर दिया था बाहर

Updated on 06-09-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम समीकरण नहीं पता होने और गलत कैलकुलेशन की वजह से एशिया कप (Asia Cup) से बाहर हो गई। टीम को अगले राउंड में जाने के लिए 37.1 ओवर में 292 रन बनाने थे। लेकिन 289 के स्कोर के बाद बल्लेबाज छक्का मारता तो टीम 37.4 ओवर बाद भी मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर सकती थी। 291 के स्कोर पर पहुंचने के बाद 38.1 ओवर में भी छक्का मारकर अफगान टीम सुपर-4 में पहुंच सकती थी। लेकिन टीम को इसके बारे में बता ही नहीं था। उनकी कैलकुलेशन 37.1 ओवर तक ही थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में मिस-कैलकुलेशन की वजह से किसी टीम को नुकसान हुआ हो। 2003 वर्ल्ड कप में तो साउथ अफ्रीका को इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

डकवर्थ लुईस का कैलकुलेशन गलत हुआ

2003 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप में साउथ अफ्रीका की टक्कर श्रीलंका से थी। टीम को सुपर-6 में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना ही था। टीम के सामने 269 रनों का लक्ष्य था। बारिश का माहौल था और खेल कभी भी रोका जा सकता था। मैदान पर खेल रहे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बताया गया कि 45 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट पर 229 रन होना चाहिए। 45वें ओवर की 5वीं गेंद पर मार्क बाउचर ने छक्का मारा और टीम का स्कोर 229 रन पहुंचा दिया। मुरलीधरन के खिलाफ विकेट न गिर जाए, इसकी वजह से बाउचर ने अगली गेंद को रोक दिया और इसपर कोई रन नहीं बना।

229 नहीं चाहिए थे 230 रन

बारिश तेज होने की वजह से मैच को यहीं रोकने का फैसला किया गया। तभी पता चला कि साउथ अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस का स्कोर गलत निकाल लिया है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 45 ओवर के बाद 6 विकेट पर 230 रन बनाने थे। टीम ने 229 रन ही बनाए और मैच को टाई घोषित कर दिया गया। इसकी वजह से साउथ अफ्रीका अगले राउंड में नहीं पहुंच पाई और उनका सफर खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.