'साउथ एक्टर्स नहीं कर सकते सनी देओल के हथौड़ा सीन की बराबरी', डंके की चोट पर बोले Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा

Updated on 28-07-2023 03:49 PM
फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि 'गदर 2' का हथौड़े वाला सीन अपने आप में एवरग्रीन है। उन्होंने कहा कि फिल्म की टीम का मानना है कि और कई फिल्मों में भी हथौड़े का सीन दिखाया जा सकता है, और यहां तक कि इसमें एक्टर्स अच्छे भी लग सकते हैं। लेकिन सनी 'पाजी जैसा कोई नहीं।' अनिल ने 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ एक नए इंटरव्यू में कहा, 'हालांकि, टीम को यकीन है कि जिस तरह से सनी देओल ने सीन में काम किया है, वैसा कोई भी नहीं कर सकता।' अनिल अपनी आगामी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे।

चर्चित सीन के बारे में बोलते हुए Anil Sharma ने कहा कि वह अपनी टीम के 10-15 लोगों के साथ बैठे थे और हथौड़ा सीन पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे पूछा, 'जो बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े हीरो हैं, वो ये सीन करते तो कैसा लगता। उन्होंने एक साथ कहा, वो लोग करते तो भी अच्छा लगता लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता।' ये सीन वैसा ही है जैसे 'गदर पार्ट 1' में हैंडपंप वाला आइकॉनिक सीन था।

'गदर 2' कैसे बनी?

अनिल ने 'गदर 2' पर सनी देओल की पहली प्रतिक्रिया भी शेयर की। उन्होंने कहा, 'सनी ने मुझसे कहा, 'गदर इतनी बड़ी हिट है। उसकी एक लिगेसी है।' मैंने जवाब दिया, 'क्योंकि पूरा हिंदुस्तान चाहता है कि 'गदर 2' बने। हमें लोगों की तो सुननी चाहिए। जब उन्होंने कहानी सुनी, तो उनकी आंखों में नन्हा सा एक आंसू आया। इस तरह ये यात्रा शुरू हुई।'

'गदर 2' के बारे में

'गदर 2' में सनी देओल को अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ फिर से पेयर किया गया है, जो नई फिल्म में सकीना और जीते की अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। सनी भी पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' से तारा सिंह के अपने अवतार में वापस आ गए हैं। दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने फिल्म में अपनी आवाज दी है। अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए, सनी ने पहले एक प्रेस बयान में कहा था, 'मैं गदर: एक प्रेम कथा के लिए फैंस के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि गदर 2 दोगुना एक्शन, इमोशन और मनोरंजन देगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.