महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सौहद्रा साहू

Updated on 05-05-2026 12:56 PM

गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाते हुए आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश की है। सौहद्रा साहू ने वर्ष 2024 में राज्य पोषित योजना के तहत गांव के तालाब को लीज पर लेकर मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। मछली पालन के लिए आवश्यक जाल की जरूरत को लेकर उन्होंने सुशासन तिहार के समाधान शिविर में आवेदन किया था। प्रशासन ने उनकी समस्या को निराकरण किया। ग्राम सेंमहरतरा में आयोजित शिविर में विधायक रोहित साहू, कलेक्टर बी.एस. उईके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर की उपस्थिति में उन्हें मछली जाल का वितरण किया गया।

यह पहल महिला की आजीविका को सशक्त बना रही है, साथ ही पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर रही है। सौहद्रा साहू आज स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से आज वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.