सोफिया हुई बोलने और सुनने में सक्षम

Updated on 01-03-2024 12:05 PM

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात बीमारियों, विकारों, दिव्यांकता आदि की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिये राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम छिंदवाड़ा जिले की नन्हीं सोफिया के लिये वरदान साबित हुआ है। चौरई के इमरान खान की 3 वर्षीय बेटी सोफिया अब बोलने के साथ सुनने भी लगी है। इस कारण उसका पूरा परिवार खुशी के माहौल में है।

सोफिया की उम्र जब 2 वर्ष की हुई, उसके बावजूद भी वह बोल और सुन नहीं पाती थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने आरबीएसके डॉक्टर द्वारा जाँच कराई और उन्हें पता लगा कि सोफिया बोलने और सुनने में सक्षम नहीं है। इसके बाद सोफिया के चिकित्सालय में टेस्ट हुआ और 6 माह तक के लिये सोफिया को कान की मशीन लगायी गई। इसके बाद उसकी सुनने की क्षमता का पता लगाया गया। सोफिया के पिता इमरान को ऑप्रेशन की सलाह दी गई। सोफिया के उपचार के लिये 6 लाख 50 हजार रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा गया। प्राप्त राशि से सोफिया का भोपाल के निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक नि:शुल्क ऑप्रेशन हुआ। ऑप्रेशन के बाद सोफिया बोलने और सुनने में समर्थ हो गई है। इस फायदे से सोफिया का परिवार अब अत्यंत खुश है और वह केन्द्र सरकार की इस योजना के प्रति अपना धन्यवाद व्यक्त कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.