जल्दी ही जावद में दो मिलेट प्रोसेसिंग इकाई लगेगी : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 18-04-2023 05:54 PM

मिलेट मिशन के तहत दो मिलेट प्रोसेसिंग उद्योग जावद कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित किए जायेंगे जिससे प्रेरणा लेकर सैकड़ों किसान भी खाद्य प्र-संस्करण उद्योग लगाएं। एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को जावद में खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योगों की स्‍थापना पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला एवं उन्‍नत कृषकों की संगोष्‍ठी के समापन समारोह को सम्‍बोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, सीएफटीआरआई मैसूर की संचालक डॉ. श्रीदेवी अन्‍नपूर्णा सिह एंव वैज्ञानिकों का दल, ईएण्‍डवाय के प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार सांई अन्‍य जन-प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक एंव विभिन्‍न विभागों के अधिकारी तथा बडी संख्‍या में किसान उपस्थित थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, किसान अपनी आमदनी चार गुना तक बढा सकते हैं। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वे कृषि वैज्ञानिकों ईएण्‍डवाय के प्रतिनिधियों, सीएफटीआरआई के वैज्ञानिकों से निरंतर संवाद कर, फूड प्रोसेंसिंग यूनिट स्‍थापित करने के संबंध में जानकारी हासिल करें। उन्होंने कहा कि कलस्‍टर में छोट-छोटे कृषि आधारित खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, अपनी कृषि आय को बढ़ाएं। एमएसएमई विभाग के ईएण्‍डवाय प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार सांई ने खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योग स्‍थापना के लिए लगने वाली मशीनरी, आवश्‍यक लायसेंस, लागत, कच्‍चे माल की उपलब्‍धता, मार्केटिंग, पैकेजिंग‍आदि के बारे में विस्‍तार से बताया। उदयपुर से आये श्री प्रकाश सारस्‍वत ने कांट्रेक्‍ट फार्मिंग, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, हर्बल आधारित उद्योग की स्‍थापना, मिलेट के खाद्य प्र-संस्करण उद्योग की स्‍थापना आदि के बारे विस्‍तार से बताया।

सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने कहा, कि क्षेत्र का किसान, समृद्ध, प्रगतिशील और नई तकनीक, नई खेती को अपनाने वाला किसान है। क्षेत्र के किसान कृषि में नये-नये प्रयोग करते रहते हैं। समय के साथ किसानों को खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योगों की स्‍थापना के लिए आगे आना होगा। फूड प्रोसेसिंग कर किसान बन्‍धु अपने उत्‍पाद से अच्‍छा लाभ अर्जित कर सकते है। उन्‍होने क्षेत्र के किसानों से मिलेट के उत्‍पादन के लिए आगे आने का आहवान भी किया। कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए सीएफटीआरआई मैसूर की संचालक डॉ. श्रीदेवी अन्‍नपूर्णा सिंह ने खाद्य प्र-संस्‍करण उद्योग स्‍थापित करने के लिए तकनीकी, डेवलपमेंट, स्किल्‍ड डेवलपमेंट, आवश्‍यक मशीनरी की उपलब्‍धता के कार्य में हर सम्‍भव सहयोग करने का विश्‍वास दिलाया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्‍न प्रकार के 100 से अधिक खाद्य प्र-संस्‍करण, उद्योगों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.