'जल्द सब ठीक हो जाएगा, इंशाअल्लाह'- अब्दु और एमसी स्टैन के बीच आई दरार पर बोलीं सुम्बुल तौकीर

Updated on 27-03-2023 08:59 PM
पिछले कुछ वक्त से बिग बॉस 16 की मंडली के टूटने की खबरें आ रही हैं। अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के रिश्तों नें हुई खटर-पटर से फैन्स काफी परेशान हो गए हैं क्योंक वो नहीं चाहते हैं कि इनमें दरार आए। हालांकि दोनों ने अपने-अपने स्टेटमेंट्स भी जारी किए थे और अपना-अपना पक्ष रखा था। इनता ही नहीं, मंडली के दूसरे मेंबर्स भी मीडिया ने बात की थी और इनके बीच चल रही तनातनी के बारे में पूछा था। शिव ठाकरे ने दावा किया था कि जब तक वो जिंदां हैं, तब तक ऐसा कुछ भी नहीं होगा। अब सुम्बुल तौकीर खान ने भी रिएक्ट किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।

दरअसल, सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) अपनी दोस्त उल्का गुप्ता के साथ ऊटी गई थीं। वहां हफ्तेभर बिताने के बाद वापस मुंबई लौटीं और उनको पपाराजी ने घेर लिया और उनका हालचाल पूछने के साथ-साथ अब्दु और एमसी स्टैन की बिखरती दोस्ती को लेकर सवाल कर लिया। इस पर एक्ट्रेस ने काफी साफ और सिंपल शब्दों में जवाब दिया कि कइयों दोस्ती में दरार आती है। लेकिन जाहिर उसी का होता है जो फेमस होता है।

सुम्बुल ने अब्दू-स्टैन के लिए कही ये बात

सुम्बुल तौकीर खान कहती हैं- हर एक सिचुएशन होती है हरेक रिलेशनशिप में। जो मैं हमेशा बोलती हूं कि वक्त बीत ही जाता है। ऊपर से ये दोस्ती सच्ची है। ठीक है यार, हर दोस्ती में लड़ाई-झगड़े होते हैं। बस ज्यादा लोगों को नजर इसलिए आ रहा है, ज्यादा लोगों को इसलिए दिख रहा है क्योंकि दोनों ही लोग बहुत फेमस हैं। इसलिए सब लोगों की नजर में आ रहा है कि इन दो का झगड़ा हुआ है। क्योंकि कितने दोस्तों का होता है। किसी को पता ही नहीं चलता है। तो ठीक है ना यार। दोस्ती है। अभी झगड़ा है। बाद में ठीक हो जाएगा। वो बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। इंशाअल्लाह।

सुम्बुल पर लुटाया फैन्स ने प्यार

इस वीडियो के बाद सुम्बुल तौकीर खान की फैन्स तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कमेंट में काफी कुछ लिखा भी है। एक ने कहा- ये बहुत मैच्योर है। कभी किसी को पब्लिक में नीचा नहीं दिखाती है। सलाम है सुम्बुल तुमको। एक ने कहा- ये मंडली एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं। कितनी अच्छी बात है। एक ने कहा- सुम्बुल अपना ध्यान रखो। एक ने कहा- इसे कहते हैं पॉजिटिविटी। सिचुएशन कैसी भी हो। पॉजिटिव सोचो। पॉजिटिव बोलो। एक ने कहा- कितना अच्छा सोचती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.