खटाई में पड़ सकता है Sony-Zee मर्जर, जानिए किस बात पर अड़े हैं पुनीत गोयनका

Updated on 04-11-2023 03:49 PM
मुंबई: सोनी और जी का मर्जर खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। मर्जर के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के चीफ पुनीत गोयनका को एमडी और सीईओ बनाया जाना है। लेकिन अभी वह मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की जांच के दायरे में हैं। उन पर ZEEL के फंड्स को प्रमोटर कंपनियों में डाइवर्ट करने का आरोप है। सूत्रों ने ईटी को यह जानकारी दी है। सोनी भारत में अपने एक्जीक्यूटिव एनपी सिंह को जी के साथ मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी का सीईओ बनाना चाहती है। गोयनका को हाल में सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) ने राहत दी है लेकिन उनके खिलाफ सेबी की जांच अब भी जारी है। SAT ने गोयनका को अंतरिम राहत दी है लेकिन साथ ही कहा है कि उन्हें सेबी के साथ जांच में सहयोग करना होगा।

ट्रिब्यूनल ने साथ ही अपने ऑर्डर में यह भी कहा है कि अगर गोयनका के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो सेबी कानूनी कार्रवाई कर सकता है। इसका सोनी और जी के मर्जर पर असर हो सकता है। इसकी वजह यह है कि इस मर्जर की सबसे बड़ी शर्त यह है कि गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के एमडी और सीईओ होंगे। सूत्रों के मुताबिक सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के चेयरमैन टोनी विंसीक्वेरा, सोनी पिक्चर्स ग्लोबल टेलीविजन स्टूडिओज एंड कॉरपोरेट डेवलपमेंट के चेयरमैन रवि आहूजा और गोयनका ने इसका हल निकालने के लिए बातचीत की है। लेकिन इस मामले में दोनों पक्षों की बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है।

क्यों हुई देरी

सूत्रों के मुताबिक गोयनका ने सोनी के टॉप मैनेजमेंट के सामने साफ कहा है कि वह सोनी-जी के एमडी और सीईओ बनना चाहते हैं। खासकर SAT के ऑर्डर के बाद वह इस पर अड़े हुए हैं। सेबी ने उन पर किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर या टॉप मैनेजेरियल पोस्ट होल्ड करने से प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन SAT ने इसे हटा दिया था। जून में सोनी की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि वह ZEEL के प्रमोटर्स के खिलाफ सेबी को ऑर्डर को गंभीरता से लेती है और उसकी नजर बराबर ऐसे घटनाक्रमों पर रहेगी जो इस डील को प्रभावित कर सकते हैं। दोनों पक्षों के बीच दिसंबर, 2021 में यह डील हुई थी और इसे आठ से 10 महीने में कंप्लीट होना था। लेकिन ZEEL में चल रही समस्याओं के कारण यह अब तक पूरी नहीं हो पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.