मणिपुर के वहशीपन से कचोट गई सोनू सूद की आत्‍मा, ऋचा चड्ढा और कियारा आडवाणी भी गुस्‍से से हुईं लाल

Updated on 20-07-2023 02:27 PM
इंटरनेट पर एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मणिपुर की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाते और उनके साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। कथित घटना उत्तर-पूर्व राज्य में हिंसा भड़कने के एक दिन बाद 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई थी। इंटरनेट पर इस भयावह वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने अब इस पर अपना गुस्सा जताया है। कई सेलेब्स ने इंटरनेट पर सामने आकर इस बारे में आवाज उठाई है।

जहां अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से 'हिल गए' हैं और ये 'घृणित' हैं, वहीं कियारा आडवाणी ने दोषियों के खिलाफ 'कड़ी सजा' की अपील की। आइए दिखाते हैं सेलेब्स के रिएक्शन और ट्वीट।

घटना से दहला सोशल मीडिया

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक आक्रोश फैलाया है। ट्विटर पर 'मणिपुर हिंसा', 'शर्मनाक', 'बहुत हो गया' जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। नेटिज़ेंस ने वीडियो में महिलाओं को परेशान करने वाली भीड़ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कांगपोकपी जिले में घटना की तारीख 4 मई बताई गई है। हालांकि, एफआईआर 21 जून को थौबल जिले में दर्ज की गई थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आखिर क्या हुआ था?

एफआईआर में कहा गया है, 'तीनों महिलाओं को अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और भीड़ के सामने उन्हें नग्न कर दिया गया।' शिकायत के मुताबिक, भीड़ ने पहले एक आदमी की हत्या कर दी और बाद में दो महिलाओं को नग्न होने के लिए मजबूर किया। 19 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और जब उसके भाई ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद महिलाएं भाग निकलीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.