कभी ये कप्तान, कभी वो... पाकिस्तान में दो साल से चल रहा कप्तानी का तमाशा, पूरी टाइमलाइन

Updated on 21-10-2025 02:31 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर कप्तानी में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाजी शाहीन अफरीदी को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वह मोहम्मद रिजवान की जगह लेंगे, जिन्हें पद से हटा दिया गया है। 2023 विश्व कप तक तीनों ही फॉर्मेट में बाबर आजम टीम के कप्तान थे। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। इसके बाद कप्तानी में शुरू हुआ बदलाव अभी तक जारी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो साल में कब-कब कप्तान बदलें, पूरा टाइमलाइन

नवंबर 2023- बाबर आजम ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
नवंबर 2023- शान मसूद को बाबर की जगह टेस्ट की कप्तानी मिली। टी20 इंटरनेशनल में यह जिम्मेदारी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दी गई।
मार्च 2024- 5 महीने के अंदर ही शाहीन अफरीदी को टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक ही सीरीज में कप्तानी की।
मार्च 2024- बाबर आजम को एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। इसके साथ ही उन्हें वनडे का भी कप्तान बना दिया गया।
अक्टूबर 2024- पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2024 के पहले राउंड से बाहर हो गई। उसके कुछ महीनों बाद बाबर ने एक बार फिर से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। दूसरी बार कप्तान बनने के बाद उन्होंने एक भी वनडे में कप्तानी नहीं की।

अक्टूबर 2024- मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल के साथ वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त किया।

मार्च 2025- बल्ले से फेल रहने की वजह से मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह सलमान अली आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।

अक्टूबर 2025- मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। पीसीबी की तरफ से इसका कोई कारण नहीं बनाया गया।

अक्टूबर 2025- टी20 की कप्तानी से भगाए जा चुके शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

सलमान अली आगा को भी हटाने की बात

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन लचर रहा। टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों में हार मिली। अन्य मुकाबलों में भी पाकिस्तान जैसे तैसे जीत हासिल कर पाया था। सलमान कप्तानी के साथ ही बल्ले से पूरी तरह फेल रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सलमान से पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.