चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इंसानों से पहले पहुंच गया है कोई और, NASA ने किया बड़ा दावा, चंद्रयान-3 से खुलेंगे राज

Updated on 22-08-2023 12:39 PM
वॉशिंगटन: पृथ्वी की तुलना में चंद्रमा एक उजाड़ स्थान है। बहते पानी, टेढ़े-मेढ़े बादलों और जीवन के संकेत से रहित। इसके बावजूद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक का मानना है कि चंद्रमा में जितना दिखता है उससे कहीं अधिक मौजूद है। नासा के गोडार्ड स्पेसफ्लाइट सेंटर के ग्रह वैज्ञानिक प्रबल सक्सेना ने कहा कि चंद्रमा जैसे कठोर वातावरण में सूक्ष्मजीव का जीवन मौजूद हो सकता है। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रबल सक्सेना ने कहा कि कुछ वायुहीन आकाशीय पिंडों पर संरक्षित क्षेत्रों में ऐसे जीवन के लिए संभावित रूप से रहने योग्य जगहें हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही अभी चंद्रमा पर रोगाणु मौजूद नहीं हैं, लेकिन अगर मनुष्य इसकी सतह पर घूमना शुरू कर दें तो वे निश्चित रूप से मौजूद होंगे।


पृथ्वी से चंद्रमा पर बैक्टीरिया के पहुंचने का शक

उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर माइक्रो बैक्टीरिया अगर हैं तो हो सकता है कि वे पृथ्वी पर पैदा हुए हों और किसी मून लैंडर पर सवार होकर वहां पहुंचे हों। हालांकि, यह अभी तक कल्पना ही है। सक्सेना ने कहा कि वह सौर मंडल के बाहर जीवन मौजूद होने के सबूतों का अध्ययन कर रहे हैं। हाल में ही वह एक ऐसी टीम के साथ काम कर रहे हैं, जिसकी नजर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई भी पहुंच नहीं पाया है। यहां तक कि अभी तक किसी भी देश को इस इलाके में अपना अंतरिक्ष यान उतारने में भी सफलता नहीं मिली है।

चंद्रमा पर बैक्टीरिया की मौजूदगी का इसलिए है शक


हाल के वर्षों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बहुत अधिक ध्यान दिया गया है क्योंकि नासा को 2025 में अपने आर्टेमिस III अंतरिक्ष यात्रियों को यहीं उतारने की उम्मीद है। नासा ने 13 संभावित लैंडिंग स्थलों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज तक किसी भी मनुष्य ने कदम नहीं रखा है। लेकिन, हम मून मिनरलॉजी मैपर से जानते हैं कि इसमें गड्ढों के अंदर बर्फ है, जिसे अंतरिक्ष यात्री रॉकेट ईंधन के लिए निकाल सकते हैं।इन गड्ढों के कुछ क्षेत्र स्थायी तौर पर अंधेरे में रहते हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का हानिकारक विकिरण इन चंद्र क्षेत्रों तक कभी नहीं पहुंचता है, और यह माइक्रो बैटक्टीरिया के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल हो सकता है।

नासा को चंद्रमा पर मिले जीवन के संकेत

इनसाइड आउटर स्पेस के लियोनार्ड डेविड के अनुसार महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद्रमा की सतह के कुछ हिस्सों पर माइक्रो बैक्टीरिया को लेकर किए गए हालिया शोध से कई सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। उदाहरण के लिए, शोधकर्ताओं ने पाया कि डाइनोकोकस रेडियोड्यूरन्स नामक जीवाणु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर एक वर्ष तक जीवित रहा। टार्डिग्रेड्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर भी अंतरिक्ष में चरम स्थितियों के संपर्क में आकर जीवित बचे हैं। वहीं, प्रबल सक्सेना ने कहा कि हम वर्तमान में यह समझने पर काम कर रहे हैं कि कौन से विशिष्ट जीव ऐसे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए सबसे उपयुक्त हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.