किसी ने लिया संन्यास तो कोई गायब! कहां हैं भारत को ट्रॉफी दिलाने वाला स्क्वाड

Updated on 23-06-2023 07:41 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। टीम इंडिया ने आज ही के दिन यानी 23 जून को 10 साल पहले फाइनल में इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उस भारतीय टीम की बात कुछ अलग ही थी। हालांकि जैसे-जैसे वक्त बढ़ता गया वैसे-वैसे टीम में बदलाव होते रहे और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली स्टार टीम कहीं खो से गई। तो आइये एक बार नजर मरते हैं भारत के 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड पर और जानते हैं कि आज की डेट में वो खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं।

भारतीय टीम का 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विनय कुमार, अमित मिश्रा, मुरली विजय, उमेश यादव, इरफान पठान, ईशांत शर्मा और सुरेश रैना

बल्लेबाज- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और मुरली विजय
आज की डेट में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं और तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। वहीं विराट कोहली भी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नजर आते हैं। फिलहाल वनडे वर्ल्डकप के चलते टीम ने उन्हें टी20 में रेस्ट दें रखा है। इसके अलावा मुरली विजय ने संन्यास ले लिया है और वह विदेशी लीग में खेलने का सोच रहे हैं। वहीं शिखर धवन को टीम से तीनों फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया है। वह सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते हैं।

विकेटकीपर- महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 के वर्ल्डकप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी। वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब जितवाया था। वहीं दिनेश कार्तिक ने 2022 के टी20 वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। कार्तिक जल्द ही अपने संन्यास लेने की घोषणा भी कर सकते हैं। फिलहाल वह कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।

ऑलराउंडर्स- इरफान पठान, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना
इरफान पठान ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, जिसके बाद से वह कॉमेंट्री करते और कभी-कभी अलग लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने के बाद कॉमेंट्री करना शुरू कर दिया है। वह भी इरफान की तरह ही लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि रविंद्र जडेजा अभी भी टीम का हिस्सा हैं और तीनों फॉर्मेट खेलते हैं।

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, विनय कुमार, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन
भुवनेश्वर कुमार को तीनों फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया है वह अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। वहीं विनय कुमार ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट जैसे टूर्नामेंट्स में खेलते हुए कभी-कभी दिखाई देते हैं। उमेश यादव अब सिर्फ टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलते हैं। ईशांत शर्मा भारत के लिए कुछ समय पहले तक टेस्ट क्रिकेट खेलते थे। लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। अमित मिश्रा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह भी अब आईपीएल ही खेलते हैं। रविचंद्रन अश्विन भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। आगामी वनडे वर्ल्डकप में भी वह टीम में नजर आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.