कोई घायल तो किसी का पर्सनल कारण... आधा दर्जन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौटे, भारत के खिलाफ भयंकर बुरी हालत

Updated on 23-02-2023 08:11 PM
नई दिल्ली: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें कम होने का नहीं ले रही है। शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद अब तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के आधा दर्जन खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। कोई इंजर्ड हो गया तो किसी के पास कोई दूसरा कारण है। इस बार स्पिनर एश्टन अगर को टीम से 'रिलीज' कर दिया गया है और कहा गया है वह ऑस्ट्रेलिया जाकर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में होगा> आखिरी टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
किस-किसने छोड़ा टीम का साथ?
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडमेड ने कहा कि एश्टन एगर घरेलू सीजन के अंतिम चरण में ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया’ के लिए खेलेंगे। ओपनर डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के चलते टीम से बाहर होकर स्वदेश लौट चुके हैं। लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन पिता बनने वाले हैं जबकि कप्तान पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट चुके हैं। एगर के मार्च में टूर के वनडे चरण के लिए भारत लौटने की संभावना है।
स्पिनर्स के बीच कड़ी लड़ाई
नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में मर्फी, एगर और स्वेपसन के बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर कड़ी लड़ाई थी। सवाल था कि दो ऑफ स्पिनरों को एक साथ उतारा जाए या नहीं। दूसरे टेस्ट में मैथ्यू कुहनमैन को खिलाया गया। एश्टन एगर एक भी मैच खेले बिना ही स्वदेश लौट गए। जबकि ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को उन पर तरजीह देकर पहले टेस्ट की टीम में चुना गया था। दूसरे टेस्ट में हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्पिनरों को उतारा लेकिन एगर को फिर टीम में जगह नहीं दी गई जिसमें साथी बाएं हाथ के स्पिनर कुहनमैन को डेब्यू कराया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.