कोई कमिश्नर तो कोई कलेक्टर पर रास न आई सरकारी नौकरी, इन IAS अफसरों ने जॉब छोड़कर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

Updated on 19-05-2023 08:46 PM
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी किसे पसंद नहीं होती। टाइम से ऑफिस आना-जाना, अच्छी सैलरी, रिटायरमेंट के लिए पेंशन और सबसे बड़ी बात नौकरी न जाने का खतरा। यहीं वजह है कि लोग सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने जुनून को पूरा करने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार होते हैं। जुनून ऐसा कि लोग IAS की नौकरी को छोड़ने से भी परहेज नहीं करते। हम आपके ऐसे ही पांच आईएएस अधिकारियों से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया।

​रोमन सैनी​

रोमन सैनी पहले डॉक्टर बने। AIIMS मेडिकल की कठिन परीक्षा पास की। MBBS की डिग्री हासिल की। 6 महीने प्रैक्टिस करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पहली ही प्रयास में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की और IAS अधिकारी बन गए। साल 2014 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और डिप्टी कलेक्टर बन गए। रोमन को ये सरकारी नौकरी रास नहीं आई और दो साल बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सरकारी नौकरी छोड़कर उन्होंने एडुटेक कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) की शुरुआत की।

​प्रवेश शर्मा​

1982 बैच में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रवेश वर्मा ने 34 साल तक सरकारी नौकरी करने करने के बाद नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने साल 2016 में रिटायरमेंट ले ली। आप हैरान होंगे कि IAS की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने ऑनलाइन फ्रेश फल और सब्जियां बेचने का अपना कारोबार 'सब्जीवाला' की शुरुआत की। 34 साल सरकारी नौकरी करने के बाद उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया। 'सब्जीवाला' एक ऐसा प्लेटफार्म है , जहां किसान से सीधा फल और सब्जी सीधे कस्टमर तक पहुंचाया जाता है। लोग उन्हें सुनाते थे कि सरकारी नौकरी छोड़कर सब्जी बेच रहे हैं, लेकिन आज वो करोड़ों मे कमाई कर रहे हैं।

​राजन सिंह​

पहले IIT और फिर UPSC की परीक्षा पास करने के बाद राजन सिंह तिरुवनंतपुरम के पुलिस कमिश्नर बने। 8 सालों तक उन्होंने इस पद पर काम किया। बाद में उन्होंने अपना काम शुरू करने का फैसला किया। शुरुआत से ही उनका झुकाव पढ़ाई-लिखाई में था, इसलिए साल 2016 में उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग क्लास ConceptOwl की शुरुआत की। राजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कई बिजनेसमैन से मिला, सबमें एक ही चीज कॉमन थी कि वह लोग जोखिम लेना जानते थे। बस यही वजह थी, जो मुझे नौकरी छोड़कर अपना कारोबार करने की हिम्मत देता है।

​डॉ सैयद सबाहत अजीम​

साल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ सैयद ने नौकरी छोड़कर हेल्थकेयर सेक्टर में अपना स्टार्टअप शुरू किया। दरअसल सैयद के पिता की मृत्यु वक्त पर सही इलाज नहीं मिल पाने की वजह से हुई। इसी वजह से उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर अपने तरीके से हेल्थ केयर सेक्टर में सुधार लाने के लिए अपना स्टार्टअप की शुरुआत की। Glocal Healthcare Systems के जरिए आज वो लाखों कमा रहे हैं।

​संजय गुप्ता​

संजय गुप्ता 1985 बैच के IAS अधिकारी है। उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी, सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। साल 2002 में उन्होंने स्वैच्छिक रूप से रिटायरमेंट ले लिया। पहले उन्होंने अडानी समूह में सीईओ के तौर पर काम किया और फिर अपना काम शुरू किया। उन्होंने अपनी खुद की लग्जरी होटल चेन कॉम्बो लॉन्च किया। संजय गुप्ता की इस वक्त दर्जनों कंपनियां बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। 2011 में उन्हें गुजरात के पहले मेट्रो रेल के निर्माण के लिए चुना गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.