भारतीय चिंतन में समाहित है अनेक समस्याओं का समाधान

Updated on 07-01-2023 04:56 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय चिंतन में अनेक समस्याओं का समाधान समाहित है। विश्व के राष्ट्र, भारत की पुरातन आध्यात्मिक संपदा को स्वीकारते हैं। रामायण अद्भुत ग्रंथ है। आज भी गाँव-गाँव में इसे गाया और सुनाया जाता है। महत्वपूर्ण शिक्षाओं के साथ ही विश्व शांति का संदेश देने में भारतीय धर्म ग्रंथ सहायक हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज तृतीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रेम, शांति, प्रसन्नता, एकता और भाई-चारे का संदेश देने वाले इस आयोजन में शोध-पत्र प्रस्तुत करने आए विद्वानों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांफ्रेंस की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।

जबलपुर में हो रही कॉन्फ्रेंस में सांसद श्री राकेश सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, डॉक्टर गुमास्ता, श्री जी.डी. बक्शी, श्री गोविंद सिंह आदि उपस्थित हुए। कान्फ्रेंस में अनेक देश के प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं। "रामायण की सौम्य शक्ति" विषय पर कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.