दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान आपसी एवं परस्पर स्नेहिल भावना से संभव: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 23-02-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान आपसी एवं परस्पर स्नेहिल भावना से संभव है। विश्व की धरा पर हम सब एक हैं। देश का खानपान, संस्कार, संस्कृति अलग हो सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं। विश्व के लोगों में वसुधैव कुटुंबकम के विचार प्रभावी हो जाये तो आपसी भेदभाव, लड़ाई, झगड़े सब बंद हो सकते हैं। सीमावर्ती देश लड़ना छोड़ सकते हैं, मनुष्य एक है तो भेदभाव क्यों। मुख्यमंत्री आज विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में जी-20 समिट में भाग लेने आये सदस्य एवं विदेशी अतिथि देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य मन को असीम आनंद देते हैं। मन के आनंद से दूसरे की भलाई कर अपूर्व आनंद का सुख मिलता है, जिनके पास ज्यादा है वह ऐसे लोग जिन्हें जरूरत है उनकी मदद करें। दूसरे की मदद कर मन को प्रसन्नता होती है।

कला की राजधानी है खजुराहो और अद्भुत है खजुराहो महोत्सव

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खजुराहो कला की राजधानी है और खजुराहो महोत्सव का आयोजन अद्भुत है। खजुराहो के मंदिर शरीर, मन और आत्मा को सुकून देते हैं। आपने खजुराहो के जी-20 समिट में सांस्कृतिक प्रथम कार्य समूह की बैठक किये जाने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत के विचार विश्व-कल्याण के लिये है। पीड़ित, व्यथित व्यक्ति का कैसे कल्याण हो। हाल ही में तुर्की में आये भूकंप में प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हर संभव मदद की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खजुराहो में जी-20 समिट में विभिन्न देशों के डेलीगेट्स को बुलाने पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री का आभार प्रकट किया।

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री किशन रेड्डी ने आत्मीय संबोधन में जी-20 समिट में आये डेलीगेट्स का आभार प्रकट किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के एमएसएमई एवं छतरपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, खजुराहो सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा भी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.