ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण

Updated on 27-06-2026 02:46 PM

एमसीबी।  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन पारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले की 22 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण के तहत चार प्रकार के अपशिष्टों को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष जोखिमपूर्ण अपशिष्ट का पृथक संग्रहण किया जाएगा। इस पहल में जिले की 3 एनजीटी प्रभावित तथा 5 पर्यटन स्थल वाली पंचायतों सहित चयनित ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

इस व्यवस्था के लागू होने से गांवों में स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने, अपशिष्टों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा उनके सुरक्षित भंडारण और निस्तारण को सुगम बनाया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर से पृथक कचरा संग्रहण कर उसे निर्धारित श्रेणियों के अनुसार संसाधित किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुनः उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

इस नई व्यवस्था के कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे। इससे हवा, पानी और मिट्टी के प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। अपशिष्टों से खाद, बायोगैस और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे संसाधनों की पुनः प्राप्ति संभव होगी। कूड़े के ढेरों में कमी आएगी और गांव अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ बन सकेंगे। इसके साथ ही सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसमें अपशिष्ट को संसाधन के रूप में उपयोग कर खाद, बायोगैस, रिसाइक्लिंग और आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर विकसित किए जा सकेंगे।

खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

ग्राम पंचायतों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण की व्यवस्था लागू किए जाने के बाद यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकता है अथवा गंदगी फैलाता है तो उसके विरुद्ध पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

कचरा जलाने पर भी रहेगा प्रतिबंध

ग्राम पंचायतों द्वारा जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सहयोग से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने तथा कचरे को खुले में जलाने पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायतें

जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत - बहरासी, भगवानपुर, भरतपुर, चिड़ौला, घाघरा, हरचौका, कोटाडोल एवं उमरवाह। जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत - धनपुर, खड़गवां, कोंडागी, पीपरबहरा, पोड़ीडीह, रतनपुर एवं ठगगांव। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत- चैनपुर, चनवारीडांड, कठौतिया, लाई, लालपुर एवं परसगढ़ी।

उक्त सभी ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण (फर्स्ट फेज) में शामिल किया गया है तथा अक्टूबर 2026 तक इन पंचायतों में चार श्रेणी आधारित अपशिष्ट संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.