सैनिकों को जल्द मिल सकता है उड़ाने वाले सूट, अगले हफ्ते ट्रायल लेगी आर्मी

Updated on 18-02-2023 06:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन आर्मी को जेट पैक सूट की जरूरत है। यह ऐसा सूट होता है जिसे पहनकर सैनिक उड़ सकते हैं। आर्मी ने पिछले महीने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया था। अब आर्मी उन सभी उड़ने वाली सूटों का ट्रायल लेने वाली है जो भारतीय कंपनियों ने बनाए हैं। आर्मी अगले हफ्ते हाई एल्टीट्यूट एरिया में जेट पैक सूट का ट्रायल लेगी और देखेगी कि कौन आर्मी की जरूरत के हिसाब से खरा उतरता है। बैंगलुरू में शुक्रवार को खत्म हुए एयरो इंडिया में भी जेट पैक सूट दिखाई दिया।

जान लीजिए फ्लाइंग सूट के स्पेशल फीचर्स


आर्मी को 48 जेट पैक सूट चाहिए। आर्मी की जरूरत के मुताबिक इस सिस्टम का वजन 40 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसमें सुरक्षित टेक ऑफ, फ्लाइट और लैंडिग का फीचर होना चाहिए। यह टर्बाइन इंजन, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड सिस्टम वाला हो सकता है। इसकी स्पीड कम से कम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो साथ ही कम से कम 8 मिनट फ्लाइट टाइम हो। यह माइनस 10 से प्लस 45 डिग्री तक ऑपरेट कर सके। एयरो इंडिया में एक भारतीय कंपनी ने जेट पैक सूट को प्रदर्शित किया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राघव रेड्डी ने बताया कि यह सूट टर्बो इंजन से चलता है। यह 80 किलो के वजन के व्यक्ति को उठा सकता है और जेट सूट का खुद का वजन करीब 40-50 किलो तक हो सकता है। यह जब तक जमीन में है तब तक इसका वजन महसूस होता है और जब इंजन स्टार्ट होता है तो यह हल्का लगने लगता है। यह एक हल्की फ्लाइंग मशीन है। अभी फ्रांस, ब्रिटेन सहित दूसरे यूरोपियन देशों में इसका क्रेज है।

जेट पैक सूट से 9 मिनट तक उड़ सकेंगे सैनिक


राघव ने बताया कि उनकी कंपनी ने जो जेट पैक सूट बनाया है वह 7 से 9 मिनट तक उड़ सकता है। इसकी स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। दरअसल कई ऐसी स्थितियां हैं जहां आर्मी को इस तरह की उड़ने वाली सूट की जरूरत है। कहीं पर कोई खतरे की पहचान हुई है और तुरंत वहां पहुंचकर इंटरसेप्ट करना है तो यह सूट उपयोगी हो सकता है। कहीं लैंड स्लाइड हो गया है और वहां वीइकल नहीं जा सकता या फिर ब्रिज टूट गया हो और दूसरी तरफ जाना हो तो सैनिक को भेजने के लिए जेट पैक सूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार ऐसी स्थिति में तुरंत हालात का जायजा लेना जरूरी होता है और खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर सकता, साथ ही यह महंगा ऑप्शन भी है। ऐसे में सैनिक जेट पैक सूट के सहारे उड़कर जायजा ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.