20 साल की उम्र में बेचे मसाले, डूबी कंपनी तो प्रॉपर्टी बेच शुरू किया नया बिजनेस, आज करोड़ों में है नेटवर्थ

Updated on 18-03-2024 12:55 PM
नई दिल्ली: दुनिया में सफल होना सब चाहते हैं लेकिन ज्यादातर लोग असफलता मिलने पर निराश हो जाते हैं। ऐसे लोग बहुत ही कम हैं जो अपनी असफलताओं से सीखते हैं और हार न मानकर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मालाबार गोल्ड (Malabar Gold) कंपनी के फाउंडर एमपी अहमद (MP Ahammed) ने। एक समय ऐसा था जब एमपी अहमद मसाले बेचा करते थे। लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। 20 साल तक पहुंचते-पहुंचते एमपी अहमद ने 1979 में मसालों का कारोबार शुरू किया था। केरल के कोझीकोड में उन्‍होंने काली मिर्च, धनिया और नारियल का बिजनेस शुरू किया था। कुछ दिन तो इस बिजनेस को चलाया, लेकिन जल्‍द ही उन्‍हें अहसास हो गया कि यह कारोबार चलने वाला नहीं है। इसके बाद उन्होंने इस बिजनेस को बंद कर दिया और मार्केट रिसर्च करना शुरू किया। आज एमपी अहमद 27 हजार करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं। हालांकि ये सफर इतना आसान नहीं था। इसमें उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

बिजनेस के लिए बेच दी प्रॉपर्टी

जब मसालों का बिजनेस नहीं चला तो एमपी अहमद ने बाजार में रिसर्च शुरू की। रिसर्च करने के दौरान अपने जन्‍मस्‍थान मालाबार में उन्होंने देखा कि लोग निवेश और उत्‍सव दोनों ही मौकों के लिए गोल्ड पर सबसे ज्‍यादा भरोसा करते हैं। यहीं से एमपी अहमद को ज्वैलरी बिजनेस का आईडिया आया। लेकिन इसे शुरू करने के लिए उनके पास पूंजी नहीं थी। पैसा जुटाने के लिए उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेच दी और 50 लाख रुपये जुटाकर बिजनेस की शुरुआत की। एमपी अहमद ने साल 1993 में 400 वर्गफुट की पहली शॉप कोझिकोड में खोली थी। यहीं से मालाबार गोल्ड और डायमंड की शुरुआत हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.