सोलर पावर सोल्यूशन प्रोवाइडर इस कंपनी का आएगा आईपीओ, जानें लेटेस्ट डेवलपमेंट

Updated on 24-06-2023 09:51 PM
नई दिल्ली: क्लीन एनर्जी (Clean Energy) का मांग दिनों दिन बढ़ ही रही है। उसमें भी सोलर पावर (Solar Power) की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। तभी तो सोलर पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को इन दिनों खूब कारोबार मिल रहा है। इस सेक्टर का लाभ आप भी उठाना चाहते हैं तो आपके लिए अवसर आने वाला है। दरअसल, सोलर सर्विस प्रोवाइडर ओरियाना पावर (Oriana Power) का आईपीओ आने वाला है। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए एनएसई इमर्ज के पास अपना ड्राफ्ट रैड हैरिंग प्रोस्पैक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है।

कितने शेयर जारी करने की योजना

कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस आईपीओ में 50.55 लाख इक्विटी शेयरों का निर्गम होगा। हर शेयर की फेस वैल्यू रुपए 10 होगी। इन शेयरों को बुक बिल्डिंग प्रक्रिया से जारी किया जाएगा। इस इश्यू का लीड मैनेजर कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स प्रा.लि. को तथा रजिस्ट्रार के तौर पर स्काईलाईन फाइनेंशियल सर्विसिस प्रा.लि. को नियुक्त किया गया है।

आईपीओ से जुटाए पैसे का क्या होगा

डीआरएचपी के अनुसार कंपनी इस आईपीओ से प्राप्त राशि में 23 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के लिए होगा। इसमें से 20 करोड़ रुपये का उपयोग सहयोगी कंपनियों में निवेश के लिए होगा जबकि कुछ हिस्सा विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए भी होगा।

कब शुरुआत हुई थी कंपनी की


ओरियाना पावर का ऑपरेशन साल 2017 में शुरू हुआ है। इसे पहली पीढ़ी के उद्यमियों, रूपल गुप्ता, प्रवीण जांगड़ा और अनिरुद्ध सारस्वत ने शुरू किया है। 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 134 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इससे एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 101 करोड़ रुपये था। कंपनी के शुद्ध लाभ में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है। साल 2021-22 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 6.96 करोड़ था और यह पिछले वर्ष बढ़ कर 12.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

क्या करती है कंपनी

ओरियाना पावर इंडस्ट्रियल तथा कमर्शियल ग्राहकों सोलर पावर सोल्यूशन प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ऑन-साइट सोलर प्रोजेक्ट तथा ऑफ-साइट सोलर फार्म इंस्टॉल करके लो-कार्बन ऐनर्जी सॉल्यूशंस प्रस्तुत करती है। यह रूफटॉप एवं ग्राउंड-माउंटेड सिस्टम (ऑन-साइट) तथा ओपन ऐक्सैस (ऑफ-साइट) प्रोजेक्ट लगाने में माहिर है। कंपनी का ऑपरेशन मुख्यतः दो सैगमेंट्स में विभाजित हैः पूंजीगत व्यय (CAPEX) और नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (RESCO)। हिन्दुस्तान पैट्रोलियम, हीरो मोटोकॉर्प, इंद्रप्रस्थ पावर जेनरेशन, जेके लक्ष्मी सीमेंट, टाटा मेरियल हॉस्पिटल, हिन्दुस्तान कॉपर, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन, मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल (फरीदाबाद), सर्वोदय कन्या विद्यालय, उमंग डेयरीज़ आदि कुछ ऐसे नाम हैं जो कि इस कंपनी के कारपोरेट ग्राहक हैं।







अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.