MP के सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, 2030 तक ]नवकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य

Updated on 13-05-2026 06:30 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली बिल कम होगा। प्रदेश में 2030 तक कुल ऊर्जा खपत की 50 प्रतिशत पूर्ति नवकरणीय ऊर्जा से करने का लक्ष्य है। इसे लेकर मंगलवार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में जिला पंचायत भोपाल के सभागार में प्रदेश के विभिन्न विभागों के शासकीय भवनों की छत पर सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए शासकीय संस्थाओं व रेस्को विकासक इकाइयों के बीच विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादन हुआ।

शून्य निवेश और नेट जीरो की दिशा में बड़ा कदम: अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि रेस्को योजना शून्य निवेश, पहले दिन से बचत और नेट जीरो की ओर बढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। शासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण बचत योजना है। इस साझेदारी प्रोजेक्ट में सभी संबंधित विभागों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

किफायती बिजली और समय पर भुगतान का नियम

ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि रेस्को पद्धति से 3.78 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बनेगी। बिजली बिलों का भुगतान एक से 10 तारीख के बीच करने पर भुगतान राशि में एक प्रतिशत की छूट का प्रावधान है, जबकि देरी से भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.