सूर्य ग्रहण ने बदली गोवर्धन पूजा की तारीख मंदिरों के नहीं खुलेंगे पट, ग्रहण काल के बाद होगा स्नान, दान,

Updated on 25-10-2022 05:12 PM

लंबे अरसे बाद इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बना है। ऐसे में दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला पर्व गोवर्धन पूजा अब बुधवार को होगी। वहीं, सूर्यग्रहण का सूतककाल लगने के कारण घरों के साथ ही मंदिरों में पूजा-पाठ वर्जित रहेगा। लिहाजा, ग्रहणकाल के बाद ही शाम को घरों में विराजित महालक्ष्मी देवी का विसर्जन किया जाएगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक, ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे से दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। इस स्थिति में गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर के बजाए 26 अक्टूबर को होगी।

सुबह 4 बजे गृहणियों ने की पूजा, ज्यादातर लोग ग्रहण के बाद करेंगे लक्ष्मी देवी का विसर्जन
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार दिवाली पर्व से पहले ही धनतेरस से ही महालक्ष्मी देवी स्थापित कर पूजा अर्चना करने का विधान है। तीन दिनों तक चतुर्दशी और अमावस्या के साथ ही चौथे दिन गोवर्धन पूजा तक महालक्ष्मी देवी घरों में विराजित रहती हैं। लेकिन, इस बार सोमवार को दिवाली पर्व के बाद मंगलवार सुबह 4 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है। ऐसे में शहर में कुछ गृहणियों ने सुबह 4 बजे से ही पूजा-अर्चना कर महालक्ष्मी देवी की चौकी हटाकर विसर्जन कर लिया। वहीं, ज्यादातर घरों में शाम को ग्रहणकाल समाप्त होने पर स्नान, दान के बाद चौकी लक्ष्मी देवी की चौकी हटाई जाएगी।

मंदिरों के नहीं खुलेंगे पट- दिन भर चलेगा भजन-कीर्तन
मंगलवार की सुबह सूतककाल की वजह से पूरे दिन शहर के मंदिरों के भी पट बंद रहेंगे। मंदिरों में सुबह 4 बजे सूतक लगने से पहले ही देवी-देवताओं की पूजा की गई और पट बंद कर दिया गया। मंदिरों में पूरे दिन भजन-कीर्तन होगा। ग्रहण काल समाप्त होने के बाद शाम को विशेष पूजा आराधना की जाएगी।

शाम 6.20 बजे समाप्त होगा ग्रहण काल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। सूर्य ग्रहण शाम चार बजे से दिखाई देगा और 5.42 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण का मोक्ष काल शाम 6.20 बजे के बाद होगा। इसके बाद ही लोग स्नान, दान और पूजा-पाठ कर सकेंगे।

25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ये आंशिक ग्रहण है और देश में कई जगहों पर दिखेगा भी। इस वजह से दिवाली की गोवर्धन पूजा एक दिन टल गई है। ये धार्मिक नजरिये से भी खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा। खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च, 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.