तो इसलिए 'द केरल स्टोरी' को नहीं मिल रहे OTT पर खरीदार! मेकर्स ने खेला झूठा विक्‍ट‍िम कार्ड?

Updated on 27-06-2023 09:57 PM
सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने थिएटर में खूब धुनकर कमाई की थी। फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी इस फिल्म ने भारत में अब तक 241.74 करोड़ नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 302 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। हैरान करने वाली खबर ये रही कि जिस फिल्म को सिनेमघरों में ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला वहीं इसे अब ओटीटी पर कोई खरीदार नहीं मिल रहा।

'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रोपेगेंडा फिल्म कहा था। फिल्म मई में रिलीज हुई और लंबे समय तक हॉल में छाई रही। हालांकि, फिल्म रिलीज के तुरंत बाद इसे वेस्ट बंगाल में बैन भी किया गया था। वहीं केरल और तेलुगू में ऑडियंस की कमी का दावा करते हुए थिएटर मालिकों ने फिल्म के शोज़ खत्म करने की भी बातें कही थीं। उत्तर-प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री भी किया गया था। हालांकि, धीरे-धीरे ही सही फिल्म ने सिनेमाघरों पर राज किया। महज 15-20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है और अब नजरें ओटीटी पर हैं।

फिल्ममेकर ने कहा-फिल्म इंडस्ट्री उन्हें सजा देने के लिए गैंगअप कर रही

अब फिल्म रिलीज के लिए सैटेलाइट और डिजिटल पार्टनर्स तलाश रही है। कुछ दिनों पहले डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को कहते हुए सुना गया था कि उन्हें फिल्म के लिए कोई अच्छा ऑफर नहीं मिला था। फिल्ममेकर ने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें सजा देने के लिए गैंगअप कर रही है। हालांकि, अब हमें जो कुछ सुनने को मिला है, वो इस कहानी से साफ अलग है।

'मेकर्स ने मांगी है मोटी रकम, सुदीप्तो सेन खेल रहे विक्टिम कार्ड'

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने ETimes को बताया कि इस फिल्म के मेकर्स बहुत अधिक रकम मांग रहे हैं और मार्केट का हाल देखते हुए ओटटी प्लेयर्स के लिए ये अमाउंट देना बेहद मुश्किल लग रहा है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रड्यूस किया है और खबर है कि उन्होंने ओटीटी प्लेयर्स के सामने 70 से 100 करोड़ रुपये कोट किया है और वहीं दूसरी तरफ सुदीप्तो सेन का बयान विक्टिम कार्ड खेलकर हमदर्दी बटोरने का तरीका है।

सुदीप्तो सेन ने नहीं दिया है जवाब

अब ये देखना मजेदार है कि कौन पहले झुकता है ओटीटी प्लेयर्स या फिर 'दे केरल स्टोरी' के मेकर्स? ईटाइम्स की तरफ से सुदीप्तो सेन को मेसेज भी किया गया, जिसपर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.