अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा, 22 करोड़ ने आवेदन किया, दे रहे मात्र 75 हजार को नौकरी

Updated on 23-10-2022 05:32 PM

रायपुर

मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मात्र 252 लोगों को नियुक्ति पत्र देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा था, 22 करोड़ ने आवेदन किया था, और मात्र 75 हजार को नियुक्ति पत्र दिया गया। मोदी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है वादाखिलाफी करना भाजपा का ऐतिहासिक चरित्र बन गया है। दो करोड प्रतिवर्ष रोजगार के वादा अनुसार छत्तीसगढ़ के हिस्सा में वर्तमान में 30 लाख नियुक्ति पत्र मिलना था मोदी सरकार ने मात्र 252 नियुक्ति पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ धोखा किया है।

मोदी सरकार ने मात्र 75 हजार नियुक्ति पत्र वितरित कर बीते 8 साल से दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलने का इंतजार कर रहे  करोडो युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने काम किया है।मोदी भाजपा ने सरकार बनने पर प्रतिवर्ष दो करोड रोजगार उपलब्ध कराने का वादा कर युवाओं से वोट बटोरा था और सत्ता मिलने के बाद युवाओं को रोजगार देना दूर की बात 23 करोड हाथों से रोजगार छीना है। बेरोजगारी के मामले में देश आज 45 साल पीछे की स्थिति में खड़ा हुआ है।मोदी भाजपा की सरकार ने लोकसभा चुनाव में किये दो करोड़ रोजगार के वादों को पूरा नही किया। वादानुसार बीते 8 साल देश के लगभग 17 करोड युवाओं को रोजगार मिलना ऐसे में 75 हजार नियुक्ति पत्र बांट कर अपनी पीठ थपथपा ने वाली मोदी सरकार को 16 करोड़ 99 लाख 25 हजार युवाओं को बताना चाहिए कि उनको रोजगार कब मिलेगा?

ठाकुर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है यहां कामकाजी उम्र के 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं 20 से 24 वर्ष की उम्र के 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं बीते 8 साल में केंद्र सरकार के पास 22 करोड़ लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया बेरोजगारी की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है 26 प्रतिशत महिलाओं का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट गिरकर 15 प्रतिशत तक आ गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के 60लाख सरकारी पद रिक्त है इस पर नियुक्ति क्यों नहीं करवाई जा रही है? सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने वाले छोटे लघु मध्यम उद्योगों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति क्यों नहीं है ? निजी क्षेत्रों में निवेश बंद है केन्द्र सरकार की नीतियों पर उनको भरोसा नहीं है युवाओं को स्थाई रोजगार देने के बजाय 4 साल के ठेके पर रखकर 23 वर्ष की आयु में रिटायर करने का षड्यंत्र क्यों किया जा रहा है?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.