तो क्या ऐसे हो रही वर्ल्ड कप टिकटों में धांधली, भारत और पाकिस्तान मैच देखने के लिए बेचना पड़ जाएगा घर!

Updated on 05-09-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला होना है। चंद दिन पहले मैच के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। मिनटों में टिकट सोल्ड आउट हो गए। अब ब्लैक में टिकट मिल रहे हैं। क्रिकेट नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार वायागोगो नामक बेवसाइट पर 100 से ज्यादा टिकट उपलब्ध हैं। इस ग्लोबल ऑनलाइन स्पोर्ट्स टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के साउथ प्रीमियर वेस्ट बे के टिकट 19 लाख से ज्यादा में बिक रहे हैं। इसके साथ ही शिपिंग और होम डिलिवरी के लिए अलग पैसे देने होंगे।


66 हजार से टिकट शुरू

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकट की कीमत वेबसाइट पर 66 हजार से शुरू हैं और 19 लाख तक गए हैं। इसके साथ ही टिकट के दाम भी बार-बार बदल रहे हैं। अगर लखनऊ में होने वाले भारत और इंग्लैंड के मैच की बात करें तो उसकी शुरुआती कीमत 2 लाख 34 हजार रुपये है। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के मैच की टिकट 38,877 रुपये से मिल रहे हैं। वहीं सबसे महंगा टिकट 2 लाख 34 हजार का है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की टिकट 41 हजार से 2 लाख 85 हजार तक में मिल रहे हैं।


पहले से नाराज हैं फैंस

बुक माय शो वर्ल्ड कप टिकट बेचना का आधिकारिक पार्टनर था। वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकट ब्रिकी शुरू होते ही वहां वेटिंग दिखने लगा। टिकट खरीदने के लिए ऐप या बेवसाइट पर जाने के बाद 2 से 5 घंटे तक वेटिंग दिखाया जा रहा था। फिर कुछ ही देर में सोल्ड आउट दिखाने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फैंस ने स्कैम का आरोप लगाया। नाराज फैंस का कहना था कि एक लाख से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में बिक्री के लिए 10 हजार से भी कम टिकट रखे गए थे।

वेंकटेश प्रसाद ने उठाई आवाज

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बीसीसीआई के सामने मांग रखी कि विश्व कप टिकट प्रणाली में अधिक पारदर्शिता बरती जाए और प्रशंसकों को हल्के में न लिया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.