बारिश के साथ बर्फबारी, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल, ठंड को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Updated on 18-01-2023 06:14 PM
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में ठंड की लुकाछिपी जारी है। कोहरे के बाद मौसम साफ तो हुआ है लेकिन अभी भी शीत लहर से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। दिल्ली में तो स्थिति यह है कि कुछ जगहों पर पारा 1 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से अब 21 जनवरी से बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। अब लोगों को मन में सवाल है कि आधी जनवरी बीतने के बाद भी ठंड से राहत कब मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
21 जनवरी से बारिश, बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 25 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी शुरू हो सकती है। साथ ही 23-24 जनवरी को चरम स्थिति बनने के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने का अनुमान है।’ मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
1 से 3 डिग्री तक रहेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके साथ क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अभाव बारिश नहीं होने का कारण था। पिछले साल, शहर में जनवरी में 82.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक बारिश थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.