पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का इंतजार:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा

Updated on 12-12-2022 05:56 PM

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कश्मीर-हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी से पारा माइनस में पहुंच गया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिल्ली वासियों को अब भी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडु, सहित कई दक्षिण राज्यों में साइक्लोन मैंडूस के चलते बारिश हो रही है।

श्रीनगर में तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी के कारण पारा माइनस में बना हुआ है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। वहीं, जम्मू के नत्थाटॉप में भी हल्की बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। अन्य राज्यों के पर्यटक यहां पहुंच कर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी कड़कड़ाती ठंड
दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी उतनी ठंड नहीं है, जितनी दिसंबर में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग की मानें, तो अभी पारा गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ी है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। इसके बाद दिल्ली वासियों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.