महंगे टमाटर की होने लगी तस्करी, विदेश से लौटते समय अब शराब ही नहीं टमाटर भी ला रहे हैं

Updated on 21-07-2023 04:14 PM
नई दिल्ली: टमाटर महंगे क्या हुए, पड़ोसी देश नेपाल से इसकी तस्करी भी होने लगी। नेपाल के रास्ते भारत में चाइनीज टमाटर (Chinese Tomato) आने की खबर है। आखिर तस्करी क्यों नहीं हो। भारत में टमाटर का भाव 150 से 200 रुपये किलो है तो नेपाल में चाइनीज टमाटर 12.30 रुपये किलो बिक रहा है। हद तो तब हो गई, जबकि दुबई से लौट रहे एक एनआरआई ने अपने रिश्तेदार से पूछा क्या लेकर आउं, तो यहां से 10 किलो टमाटर की डिमांड कर दी गई।

सोना नहीं अब टमाटर की तस्करी

अभी तक ड्रग्स, सोना आदि की तस्करी की खबर आती थी। अब टमाटर की तस्करी की खबर आने लगी है। दरअसल, कीमत ज्यादा होने की वजह से टमाटर की तस्करी होने लगी है। भारत-नेपाल बॉर्डर के इलाकों में तो अब कस्टम डिपार्टमेंट भी सक्रिय हो गया है। नेपाल से लगते बिहार, यूपी और उत्तरांचल के कुछ इलाकों में जम कर चाइनीज टमाटर तस्करी से नेपाल के जरिए आ रहे हैं। इन्हें सीमांचल इलाकों में खपाया जा रहा है।

नेपाल में सस्ता है टमाटर

इस समय नेपाल में चाइनीज टमाटर काफी सस्ते बिक रहे हैं। वहां 100 नेपाली रुपये में पांच किलो चाइनजी टमाटर मिल रहा है। यदि भारतीय रुपये में यह देखें तो 62.50 रुपये हुआ। मतलब कि 12.30 रुपये प्रति किलो। यहां टमाटर का भाव 150 से 200 रुपये किलो चल रहा है। दिल्ली एनसीआर में तो कहीं कहीं टमाटर 250 रुपये किलो भी बिक रहे हैं।

पुलिस वाले भी पकड़ रहे हैं

पिछले दिनों ही ऐसी खबर आई थी कि नेपाली सीमा से भारत में टमाटर तस्करी के जरिए लाए जा रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के नौतनवा (Nautanwa) का है। वहां पुलिस और शसस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने 38,00 किलो टमाटर जब्त किया था। इसकी कीमत चार लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी गई थी।

दुबई से भी टमाटर की डिमांड

दुबई में रहने वाली एक एनआरआई अपने बच्चों के साथ भारत आ रही थी। उन्होंने अपनी मां से पूछा क्या ले कर आउं तो मांग ने 10 किलो टमाटर की डिमांड कर दी। वह अपने सूटकेस में 10 किलो टमाटर लेकर भारत आईं। यह किस्सा साझा करते हुए, प्रवासी की बहन, जो ट्विटर पर रेव्स नाम से जानी जाती है, ने लिखा, “मेरी बहन अपने बच्चों के सा‍थ गर्मियों की छुट्टियों के लिए दुबई से भारत आ रही हैं, और उसने मां से पूछा कि उसे दुबई से कुछ चाहिए, तो मां ने कहा कि 10 किलो टमाटर लाओ। इसलिए उन्होंने 10 किलो टमाटर सूटकेस में पैक करके भेज दिए हैं।

53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा ट्विट

रेव्स नाम की ट्विटर यूजर ने बीते 18 जुलाई को दोपहर बार 02.11 बजे यह ट्विट किया था। तब से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक से इसे 53.3K ब्यूज मिल चुके थे। इस ट‌्वीट पर एक यूजर तो लिखता है कि इस बेटी को बेस्ट डाटर्स अवार्ड मिलना चाहिए। इस महंगाई के दौर में उसने अपनी मां के लिए 10 किलो टमाटर जो लाया। एक यूजर ने पूछा इतने टमाटर का क्या होगा तो रेव्स ने कहा कि 10 किलो टमाटर से अन्य चीजों के अलावा अचार और चटनी बनाई जाएगी।

सरकार बेच रही है सस्ता टमाटर

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार देश के कुछ शहरों में सस्ता टमाटर बेच रही है। यह टमाटर केंद्र सरकार की एजेंसी एनसीसीएफ और नेफेड की तरफ से बेचा जा रहा है। इस समय खुले बाजार में टमाटर का भाव जहां 150 रुपये किलो है, वहीं सरकारी टमाटर का भाव 70 रुपये किलो है। एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक वाई पी सिंह का कहना है कि सस्ते टमाटरों की बिक्री जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.