स्मॉलकैप फंड्स का बना हुआ है जलवा, बनाया ये नया रेकॉर्ड, इस वजह से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Updated on 12-12-2023 02:20 PM
नई दिल्ली: स्मॉलकैप फंड्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। नवंबर महीने के लिए म्यूचुअल फंड्स के डेटा से इस बात का पता चला है। मजबूत, लगातार नेट फ्लो और अनुकूल बाजार परिस्थितियों की वजह से नवंबर के अंत में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड कैटिगरी का असेट बेस 69 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। AMFI के आंकड़ों से पता चलता है कि मंथली बेसिस पर छोटी कंपनियों में निवेश करने वाली इस fund category का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 10 प्रतिशत बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये हो गई।

इन फंड्स की मांग सबसे ज्यादा


AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, स्मॉल मार्केट कैप पर आधारित फंडों की मांग सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही के बाद से रेकॉर्ड फंड फ्लो से स्मॉलकैप म्यूचुअल सेग्मेंट के AUM में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल नवंबर तक स्मॉलकैप फंड योजनाओं में 37,178 रुपये लगाए गए। इसमें पिछले महीने 3,699 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 4,495 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड निवेश शामिल है।

लार्जकैप फंड कैटिगरी में इस साल के पहले 11 महीनों में 2,688 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के अंत में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड का असेट बेस 2.2 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस श्रेणी में निवेशक खातों की संख्या भी नवंबर में बढ़कर 1.6 करोड़ हो गई जो साल भर पहले 97.52 लाख थी। इससे पता चलता है कि निवेशकों का झुकाव स्मॉलकैप फंड की ओर बढ़ा है।

अस्थिरता की आशंका


सेबी के नियमों के तहत स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर्स को अपने पोर्टफोलियो का कम-से-कम 65 प्रतिशत निवेश छोटी कंपनियों में करना जरूरी होता है। यूनियन असेट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ जी प्रदीपकुमार ने सुझाव दिया कि शॉर्ट टर्म अस्थिरता की आशंका को देखते हुए निवेशकों को स्मॉलकैप एवं मिडकैप फंड्स में अपने निवेश को कम करना चाहिए। कुल मिलाकर, 42 कंपनियों वाले म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल असेट अंडर मैनेजमेंट(AUM ) नवंबर के अंत में 49.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं जो साल भर पहले के 40.37 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.