गाड़ियों में अनिवार्य हो सकता है नींद पर अलर्ट करने वाला सिस्टम

Updated on 31-12-2022 04:47 PM
नई दिल्‍ली: क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्‍सीडेंट उन्‍हें झपकी आने के चलते हुआ। उत्‍तराखंड पुलिस की शुरुआती जांच में यही इशारा मिला है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए भारत सरकार वाहनों में खास सिस्‍टम अनिवार्य कर सकती है। इन्‍हें कार, ट्रक और बस में लगाना अनिवार्य हो सकता है। अगर ड्राइवर को झपकी आई तो Drowsiness Alert System उन्‍हें ऑडियो अलर्ट से सतर्क करेगा। इस सिस्‍टम के लिए मानक ड्राफ्ट किए जा रहे हैं। कई देशों में इस तरह के सिस्‍टम इस्‍तेमाल होते हैं। इनमें अलग-अलग तकनीक से तय किया जाता है कि नींद आ रही है। कुछ सिस्‍टम स्‍टीयरिंग पैटर्न पर नजर रखते हैं तो कुछ ड्राइविंग लेन में गाड़ी की पोजिशन पर। ड्राइवर की आंखों और चेहरे के आधार पर नींद का अनुमान लगाने वाले सिस्‍टम भी यूज होते हैं। ड्राइविंग करते वक्‍त झपकी आना बेहद खतरनाक है। गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में हो तो ड्राइवर को रिएक्‍ट करने का टाइम ही नहीं मिलता, ब्रेक्‍स लगाने में देर हो जाती है।
एक्‍सपर्ट कमिटी ने Drowsiness Alert System के लिए एक ड्राफ्ट ऑटोमोटिव इंडस्‍ट्री स्‍टैंडर्ड (AIS) तैयार किया है। इसे जल्‍द ही फीडबैक के लिए पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस सिस्‍टम को कब से लागू किया जाएगा और क्‍या कुछ खास कैटिगरीज के वाहनों में ऐसे अलर्ट सिस्‍टम को इंस्‍टॉल करना अनिवार्य होगा, इसपर फैसला होना है। हालांकि, उन्‍होंने इशारा किया कि ट्रकों, बसों और कारों में ऐसे डिवाइसेज को इंस्‍टॉल करना जरूरी है।

आधी रात के बाद बढ़ जाता है ड्राइवर्स को झपकी आने का खतरा

सड़क परिवहन मंत्रालय ने 2018 में 15 राज्‍यों के ड्राइवर्स का सर्वे किया। 25% ड्राइवर्स ने माना कि उन्‍हें गाड़ी चलाते-चलाते झपकी आ चुकी है। ग्‍लोबल स्‍टडीज बताती हैं कि हाइवे और गांव की सड़कों पर चलते हुए, आधी रात से लेकर सुबह 6 बजे के बीच ड्राइवर्स को झपकी आने की संभावना ज्‍यादा होती है।
अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में ऐसी घटनाओं का डेटा रखा जाता है। हालांकि, भारत में ड्राइविंग के वक्‍त झपकी आने से हादसों पर कोई डेटा उपलब्‍ध नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.