SLC ने श्रीलंका के खेल मंत्रालय पर लगाया आरोप ​​​​​​वर्ल्ड कप स्क्वाड में हसरंगा और चमीरा का सिलेक्शन किया था नामंजूर

Updated on 25-11-2023 03:43 PM

2023 वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक अभियान के बाद, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने खुलासा किया है कि खेल मंत्रालय ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए वानिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा को अपनी टीम में चुनने की अनुमति नहीं दी थी। तब हसरंगा और चमीरा चोटिल थे।

बोर्ड ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने प्लेयर्स का मेडिकल क्लियरेंस मांगा और कहा, जब तक क्लियरेंस नहीं मिल जाता वे टीम और सिलेक्टर्स को इन प्लेयर्स के चयन की अनुमती नहीं देंगे।

बोर्ड का प्लान था कि इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत ले जाया जाएगा, और जब यह रिकवर हो जाएंगे, तब उन्हें बाद के मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा।

चमीरा रिप्लेसमेंट के तौर पर आए
लेग स्पिनर हसरंगा को हैमस्ट्रिंग चोट लग गई जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस बीच, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमीरा को पेक्टोरल चोट लग गई, जिससे वह टूर्नामेंट के लिए अनफिट हो गए और उन्हें शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया। फिर भी, बाद में वे लहिरु कुमारा की जगह आए।

सिलेक्शन कमेटी की लिस्ट में मंत्रालय ने बदलाव किया
SLC द्वारा जारी बयान में कहा कि चयनकर्ताओं ने 5 सितंबर को हेडक्वार्टर में टीम का चयन किया और चोट से नहीं उबरने के बावजूद हसरंगा और चमीरा दोनों को टीम में चुना। बोर्ड ने स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री को लिस्ट भेजी और वहां से नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने इन प्लेयर्स का मेडिकल क्लियरेंस मांगा।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अनफिट खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें हरी झंडी मिल गई। हालांकि, खेल मंत्रालय ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

2023 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई नहीं हुआ श्रीलंका
श्रीलंका की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 9 में से 7 लीग मैच हार गई और 10 टीमों में 9वां स्थान हासिल किया। श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गया और साथ ही 2025 में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सका।

श्रीलंका बोर्ड में चल रही उथल-पुथल
वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद वहां के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही एक अंतरिम बोर्ड का गठन भी किया था। अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खेल मंत्री के आदेश के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बोर्ड की अपील पर अदालत ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया। यानी रणतुंगा अंतरिम अध्यक्ष नहीं बन सके।

ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड किया
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार (10 नवंबर) को सस्पेंड कर दिया। ICC ने बोर्ड में सरकार की दखलअंदाजी के बाद उसकी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से छीन लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.