सोलह श्रृंगार और फैंसी ड्रेस गरबा प्रतियोगिता:भोपाल में पारंपरिक परिधानों और आभूषणों के संग प्रतिभागियों ने मन मोह लिया

Updated on 01-10-2025 12:46 PM

नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कोलार स्थित अवंतिका होम्स फेस-1, दानिश कुंज में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सोलह श्रृंगार एवं फैंसी ड्रेस गरबा प्रतियोगिता ने न सिर्फ सांस्कृतिक रंग बिखेरे बल्कि नारी शक्ति के आत्मबल को भी मंच प्रदान किया।

प्रतियोगिता की थीम ‘सोलह श्रृंगार’ रही। रैम्प पर उतरी प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, आभूषणों और आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया। सिंगल और जोड़ी दोनों श्रेणियों में हुए प्रदर्शन में आभा, संस्कृति और सौंदर्य का शानदार संगम नजर आया।

गरबा की थाप और मनोरंजन की बहार रंग-बिरंगी साड़ी, सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं और गरबा की थाप- इन सबने माहौल को उल्लासमय बना दिया। आयोजन में सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने भी समा बांधा। महिलाओं और दर्शकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही ‘सुहाग वितरण’ की रस्म। विवाहित महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर परंपरा को न केवल सम्मान दिया गया बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया गया कि संस्कृति और नारी गरिमा का उत्सव मनाना ही असली प्रगति है। इस आयोजन को ज्योति सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर और निशा सिंह (बंठन साड़ी) ने आयोजित करवाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.