बीच आईपीएल कोलकाता नाइटराइर्ड टीम में हुई सिक्सर किंग की एंट्री, देखते ही देखते पलट देता है मैच!

Updated on 04-05-2023 07:45 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बचे मैचों के लिए कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles IPL 2023 Team) टीम में शामिल किया है। वह लिटन दास का जगह लेंगे। लिटन दास पिछले सप्ताह पारिवारिक कारणों से आईपीएल से बाहर हो गए थे। कोलकाता की आरे से इस बारे में बयान भी जारी किया है।

केकेआर की ओर से कहा गया था- लिट्टन दास को तत्काल फैमिली मेडिकल इमेर्जेंसी के कारण 28 अप्रैल को बांग्लादेश लौटना पड़ा। इस कठिन समय से निकलने के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके और उनके परिवार के साथ है। दाएं हाथ के कीपर-बल्लेबाज ने इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए एकमात्र मैच में केवल 4 रन बनाए थे और इस दौरान दो स्टंपिंग के मौके गंवाए थे।

मैच में अक्षर पटेल और ललित यादव के दो स्टंपिंग मौकों को चूकने की वजह से कोलकाता को हार मिली थी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पहले कुछ मैचों में नहीं खेलने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लिटन केकेआर टीम में शामिल हो गए थे। उनके बांग्लादेशी साथी शाकिब अल हसन पहले टूर्नामेंट से हट गए थे।

लिटन की गैर मौजूदगी में चार्ल्स अब मोर्चा संभालेंगे। चार्ल्स वेस्टइंडीज के सबसे विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाजोंं में गिने जाते हैं। उन्होंने 41 इंटरनेशनल 20 में वेस्टइंडीज के लिए 971 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के 2012 और 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 विजेता टीम का हिस्सा थे।

इसके अलावा उन्होंने 224 T20 खेले हैं और उनके नाम पर 5600 से अधिक रन हैं। वह ₹50 लाख में केकेआर से जुड़े। केकेआर आज शाम को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हालांकि, चार्ल्स इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उनके टीम से जुड़ने का समय अभी तक तय नहीं हो सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.