चीन के एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों समेत छह लोगों की हत्या, बढ़ रहा हमले का चलन

Updated on 10-07-2023 01:50 PM
बीजिंग : चीन के दक्षिण-पूर्वी गुआंग्डोंग प्रांत में एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लियानजियांग शहर में वू सरनेम वाले एक 25 साल से शख्स को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि अन्य मृतक एक टीचर और दो माता-पिता हैं। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। खबरों के मुताबिक यह हमला सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे हुआ।

बीबीसी की खबर के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को 8 बजे गिरफ्तार किया और इसे 'जानबूझकर किया गया हमला' करार दिया। किंडरगार्टन के पास काम करने वाले एक स्टोर मालिक ने बताया कि आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। चीन में इस तरह के अपराध अपेक्षाकृत कम होते हैं लेकिन हाल के वर्षों में देश में चाकू से हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें से कई स्कूलों में भी हुई हैं।

चीन में बढ़े चाकू से हमले
पिछले साल अगस्त में, एक हमलावर ने चाकू से दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला कर दिया था। इनमें तीन लोगों की मौत और छह घायल हो गए थे। अप्रैल 2021 में, बेइलिउ शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। अक्टूबर 2018 में, दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.