मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों की हुई शिनाख्त:पापाराव की पत्नी उर्मिला पर थी पीएलजीए बटालियन की सप्लाई चेन की जिम्मेदारी

Updated on 14-11-2025 12:10 PM
बीजापुर, जिले के नेशनल पार्क इलाके में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जाता है कि मारे गए नक्सलियों पर कुल 27 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में जहां शीर्ष नक्सली नेता पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल पीएलजीए बटालियन की सप्लाई चेन की मुखिया थी, वहीं मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज बुचन्ना भी इसमें ढेर हुआ है। इसके अलावा मारे गए नक्सलियों में एसीएम व पार्टी मेंबर शामिल हैं।

मुठभेड़ में मारा गया डीवीसीएम बुचन्ना पर 8 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। बुचन्ना कई वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। बीते एक दशक में उसके खिलाफ बीजापुर जिले में ही अलग-अलग थानों में 42 मामले दर्ज हैं और 18 स्थायी वारंट लंबित हैं।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर मिले दस्तावेज व डिजीटल उपकरणों से पुलिस को ये सुराग मिले हैं कि उसका नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से गहरा संपर्क था। अब पुलिस इसी नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। इधर डीकेएसजेडसीएम पापाराव की पत्नी 8 लाख की ईनामी डीवीसीएम उर्मिला पामेड़ एरिया कमेटी सचिव के तौर पर काम कर रही थी।

20 माह में 447 नक्सली ढेर, इनमें कैडर भी शामिल आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बचे हुए कुछ आखिरी नक्सली ठिकानों को खत्म करने पुलिस ऑपरेशन्स को और तेज किया जा रहा है। बस्तर संभाग में बीते 20 महीनों में चलाए गए ऑपरेशन्स में सीसीएम, डीकेएसजेडसीएम, पीएलजीए कैडर सहित कुल 447 नक्सलियों को जवान ढेर कर चुके हैं। वर्तमान में नक्सली संगठन पूरी तरह घिर चुका है और उनके पास मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

कई हथियार व विस्फोटक बरामद मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग में मौके से 2 इंसास राइफल, 5 मैग्जीन, 68 कारतूस, 1 नग 9 एमएम काबाईन, 3 मैग्जीन, 22 कारतूस, 1 नग प्वाइंट 303 राइफल, 1 मैग्जीन, 13 कारतूस, 1 नग सिंगल शॉट राइफल, 1 नग 12 बोर बंदूक, 8 कारतूस, रेडियो, स्कैनर, मल्टीमीटर, हैंडग्रेनेड, सेफ्टी फ्यूज बरामद किए।

करीब 60 नक्सलियों की सूचना थी आईजी. ने बताया कि नेशनल पार्क इलाके के कांदुलनार, कचलारम व गुज्जाकोंटा के जंगलों में डीकेएसजेडसीएम पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज कन्ना उर्फ बुचन्ना, डीवीसीएम उर्मिला, डीवीसीएम मोहन कड़ती सहित पश्चिम बस्तर डिवीजन के करीब 60 नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर बीजापुर-दंतेवाड़ा डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने मंगलवार को ऑपरेशन लॉन्च किया।

इसी बीच नक्सलियों व पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव समेत ऑटोमेटिक हथियार समेत विस्फोटक बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों में उर्मिला व बुचन्ना के अलावा 5 लाख के ईनामी एसीएम जगत तामो उर्फ मोटू, 2 लाख की ईनामी पार्टी मेंबर देवे, 2 लाख के ईनामी पार्टी मेंबर भगत और 2 लाख की ईनामी पार्टी मेंबर मंगली ओयाम शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.