छक्के पे छक्का... शेफाली वर्मा ने मलेशिया को कहीं का नहीं छोड़ा, सिर्फ 39 गेंदों में कूट दिए 67 रन

Updated on 21-09-2023 01:01 PM
हांगझोऊ: एशियन गेम्स के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला क्रिकेट ने बता दिया कि वो यहां गोल्ड मेडल जीतने आईं हैं। रैकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल पहुंचने वाली भारतीय महिलाओं ने मलेशिया के खिलाफ वर्षा प्रभावित 15-15 ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 173 रन कूट दिए। इस दौरान ओपनर शेफाली वर्मा ने सिर्फ 39 गेंद में 67 रन की तूफानी पारी खेली। चार चौके और पांच छक्के से सजी इस इनिंग में उन्होंने किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। इसी के साथ वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के मारने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गईं। हालांकि मलेशिया की पारी के पहले ओवर में ही बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा इसी के साथ भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

शेफाली वर्मा ने की रिकॉर्ड्स की बौछार
  • टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के मारने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
  • एशियन गेम्स के इतिहास में फिफ्टी ठोकने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर
  • आते ही शुरू हुआ अटैक
    मलेशिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला चुना था। मौसम को देखते हुए यह फैसला सही लग रहा था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभालते हुए सामने से लीड किया। शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। 4.5 ओवर में ही स्कोर 50 रन हो चुका था। मगर रन रेट बढ़ाने के चक्कर में 5.2 ओवर में स्मृति मंधाना ने अपना विकेट गंवा दिया। वह 16 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुईं। इसी के बाद बारिश हो गई और मैच रोकना पड़ा। मुकाबला जब दोबारा शुरू हुआ तो शेफाली वर्मा ने जेमिमा रॉड्रिग्ज के साथ मिलकर हर गेंदबाज की कुटाई की।

    31 गेंदों में फिफ्टी

    शेफाली वर्मा ने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही बॉल पर एक और सिक्स मारते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद जेमिमा ने भी गियर बदला और वह भी तेजी से रन बनाने लगीं। 13वें ओवर में शेफाली के आउट होने के बाद आई ऋचा घोष ने आखिरी ओव में मार-मारकर धागा खोल दिया। आखिरी ओवर की शुरुआती चार गेंदों में उन्होंने 4,6,4,4 मारे और सात गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.