भोपाल में मैनिट हॉस्टल में बिगड़े हालात, दूषित पानी और गंदगी से 80 से ज्यादा छात्र बीमार

Updated on 16-07-2026 11:22 AM

भोपाल। राजधानी स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के हॉस्टल नंबर-9 और 11 में रहने वाले छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से पानी की अनियमित आपूर्ति, गंदगी, खराब भोजन और जर्जर छात्रावास की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

उनका कहना है कि दूषित पानी और भोजन के कारण अब तक 80 से अधिक छात्र बीमार पड़ चुके हैं। कई छात्रों का उपचार शारदा अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। छात्रों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पानी की किल्लत और गंदगी से बढ़ी परेशानी

छात्रों के अनुसार छात्रावास में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सुबह के समय पानी नहीं आने से नहाने, शौच और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अधिकांश शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से वे उपयोग के योग्य नहीं रह गए हैं। गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

परिसर में कचरा, जर्जर भवन और कर्मचारियों की कमी

छात्रों ने बताया कि हॉस्टल परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। खुले में घूमने वाले सुअर और आवारा कुत्ते स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दूसरी ओर, छात्रावास भवन की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। सफाई और रखरखाव के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के कारण समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

रखरखाव शुल्क के बावजूद सुविधाओं का अभाव

छात्रों का कहना है कि प्रत्येक सेमेस्टर में प्रत्येक छात्र से 10,500 रुपये छात्रावास रखरखाव शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। उन्होंने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई कराई जाए, पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए जाएं, भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच हो तथा बीमार छात्रों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्रशासन ने जांच शुरू की

मामले पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आर.एन. यादव ने बताया कि फिलहाल चार छात्रों में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है और उनका इलाज शारदा अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों का कहना है कि यह केवल सुविधाओं का नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.